मुंबई में पकड़ाया 50 लाख कीमत का दो मुंहा सांप

Published : Nov 05, 2019, 12:27 PM IST
मुंबई में पकड़ाया 50 लाख कीमत का दो मुंहा सांप

सार

नवी मुंबई पुलिस ने लाल रंग का दो मुँहा सांप सैंड बोआ बरामद किया है। इस सांप की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। 

ठाणे. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में लाल रंग का दो मुँहा सांप सैंड बोआ बरामद हुआ है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सांपों की यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित है।

50 लाख है कीमत

नवी मुंबई पुलिस के सहायक निरीक्षक नीलेश राणे ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने रविवार को नवी मुंबई के पनवेल इलाके में बस स्टैंड के क्षेत्र में नजर रखी और प्रसाद जाधव (20) नाम के एक व्यक्ति के पास से सांप को जब्त कर लिया। बाजार में इस सांप की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि जाधव सांप को बेचने की कोशिश कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

जहरीला नहीं होता है सांप 

इस प्रजाति के सांपों का इस्तेमाल दवाएं, सौंदर्य प्रसाधन बनाने में और काला जादू करने में किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी बहुत मांग है। यह सांप जहरीला नहीं होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट