शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान, कहा-महाराष्ट्र की तरह चुनावी राज्यों में इन नेताओं के फोन हो रहे टैप

Published : Mar 05, 2022, 12:59 PM ISTUpdated : Mar 05, 2022, 01:19 PM IST
शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान, कहा-महाराष्ट्र की तरह चुनावी राज्यों में इन नेताओं के फोन हो रहे टैप

सार

राउत ने कहा, देश के जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। संजय राउत ने भाजपा और केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के साथ भी ये हो रहा होगा, ऐसा मुमकिन है।

मुंबई : शिवसेना (Shiv Sena) के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के एक बयान ने सनसनी फैला दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र फोन टैपिंग पैटर्न गोवा में दोहराया जा रहा है। देश के जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। संजय राउत ने भाजपा और केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ भी ये हो रहा होगा, ऐसा मुमकिन है।

गोवा में महाराष्ट्र फोन टैपिंग पैटर्न
संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि, जिस तरह से महाराष्ट्र के नेताओं के फोन टैप किए गए, ठीक वही पैटर्न अब गोवा (Goa) में भी दोहराया जा रहा है। वहां सुदीन धवलीकर, विजय सरदेसाई, दिगंबर कामत और गिरीश चोंकर के कॉल टैप किए जा रहे हैं। देश जानना चाहता है कि वो कौन है जो इस टैपिंग के पीछे है। 

इसे भी पढ़ें-नई पीढ़ी के हाथों में शिवसेना, आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में लड़ेगी लोकसभा चुनाव, जानिए संजय राउत ने क्या कहा

केंद्र सरकार पर निशाना

राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में जो विपक्ष के नेता हैं और खासकर जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वहां के बहुत से नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। कल ही गोवा में कांग्रेस की ओर से फोन टैप मामले में जनता को बड़ी जानकारी मिली है। इससे पहले महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था, जो ऑन रिकॉर्ड है। गोवा में भी यही महाराष्ट्र पैर्टन चल रहा है।

इसे भी पढ़ें-शिवसेना सांसद संजय राउत की BJP को धमकी-जो करना है उखाड़ लीजिए; कुछ दिन में साढ़े तीन नेता जेल में होंगे

निशाने पर ये नेता

राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा में बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये संयोग की ही बात है कि उस समय जो महाराष्ट्र के नेता थे, वो गोवा के प्रभारी हैं। यूपी में भी शायद फोन टैपिंग की जा रही है। मुझे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चिंता है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी सरकार बनते ही ये खेल शुरू हुआ था। उस वक्त मेरा (संजय राउत) और एकनाथ खडसे जैसे कई नेताओं के फोन दो महीने तक टैप किे गए थे। जिसको लेकर कोलाबा पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज किया गया है। अब यही खेल चुनावी राज्यों में दोहराया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें-ED-IT की रेड से महाराष्ट्र की राजनीति गर्म, संजय राउत बोले- घटिया राजनीति हो रही, मुंबई की मेयर ने ये कहा

इसे भी पढ़ें-बीजेपी के खिलाफ क्या कांग्रेस बिना तैयार होगा तीसरा मोर्चा, जानिए शिवसेना सांसद संजय राउत ने क्या कहा

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Mumbai Local Trains में GenZ की एंट्री के लिए अलग डिब्बे! 3 कोच रिजर्व करने की मांग