मुर्गों के पंखों ने सुलझा दी मर्डर मिस्ट्री, ताबीज पर लिखे बंगाली मंत्र ने भी दी थी पुलिस को हिंट

Published : Jul 10, 2019, 10:50 AM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 03:43 PM IST
मुर्गों के पंखों ने सुलझा दी मर्डर मिस्ट्री, ताबीज पर लिखे बंगाली मंत्र ने भी दी थी पुलिस को हिंट

सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला की हत्या की मर्डर मिस्ट्री का अजीबो-गरीब तरीके से खुलासा हो गया। शव को मुर्गों के पंखों से भरी बोरी में लाया गया था। शव पर एक ताबीज भी मिला था। पुलिस ने इन्हीं दो सुरागों के आधार पर हत्यारे को अरेस्ट कर लिया।  

ठाणे। यह किसी फिल्म कहानी से कम नहीं है। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वो कुछ न कुछ सबूत जरूर छोड़ जाता है। ऐसा ही यहां एक मर्डर मिस्ट्री में सामने आया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला की हत्या की मर्डर मिस्ट्री का अजीबो-गरीब तरीके से खुलासा हो गया। पुलिस को कल्याण में एक पुलिया के नीचे 25 साल की महिला की आधी जली लाश मिली थी। शव को मुर्गों के पंखों से भरी बोरी में लाया गया था। शव पर एक ताबीज भी मिला था। पुलिस ने इन्हीं दो सुरागों के आधार पर हत्यारे को अरेस्ट कर लिया।
 
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (स्थानीय अपराध शाखा) वेंकट अंडाले ने बताया कि 23 जून को महिला की लाश मिली थी। शव के समीप मुर्गों के पंखों से भरी एक बोरी मिली। वहीं लाश पर एक ताबीज बंधा था, जिस पर बंगाली में कुछ लिखा था। 

पुलिस ने इसी आधार पर आसपास के चिकन दुकानदारों और बंगाली भाषियों की तलाश शुरू की। जल्द ही पुलिस आलम शेख(33) नामक शख्स तक जा पहुंची। मर्डर करने के बाद आलम बंगाल भाग गया था। हालांकि पुलिस ने उसे बीरभूम जिले के सैदपुर गांव से अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में आलम ने मोनी नाम की महिला की हत्या की बात कबूल कर ली। आलम के उससे अवैध संबंध थे।

आरोपी ने कहा कि महिला ने उससे ढाई लाख रुपए लिए थे, लेकिन वह देने में आनाकानी कर रही थी। इससे गुस्से में आकर उसने एक मित्र की मदद से गला घोंटकर महिला को मार डाला। फिर शव को सुनसान जगह पर ले जाकर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत