मर्सडीज से चलने वाले मुच्छड़ पानवाला का ड्रग कनेक्शन, इसके दुकान पर पान खाने आते थे Celebs

Published : Jan 12, 2021, 01:40 PM ISTUpdated : Jan 12, 2021, 02:08 PM IST
मर्सडीज से चलने वाले मुच्छड़ पानवाला का ड्रग कनेक्शन, इसके दुकान पर पान खाने आते थे Celebs

सार

मीडिया के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिक करन सजनानी, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा हुआ है। जांच में यह बात सामने आई थी कि करन सजनानी, अनुज केसवानी को ड्रग्स की सप्लाई करता था। अनुज केसवानी को पुलिस सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है।  

मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। मर्सडीज से चलने वाले मशहूर मुच्छड़ पानवाला रामकुमार तिवारी को अरेस्ट कर लिया है। खबर है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ड्रग्स भी बरामद की है। 

ऐसे मुच्छड़ पानवाला का आया था नाम
कुछ ही दिन पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई से 200 किलो ड्रग्स जब्त की थी। इस मामले में अभिनेत्री दीया मिर्जा की एक्स मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और एक ब्रिटिश नागरिक करन सजनानी को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ के दौरान मुच्छड़ पानवाला का नाम सामने आया है।

..तो सुशात केस से भी जुड़े हैं तार 
मीडिया मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिक करन सजनानी, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा हुआ है। जांच में यह बात सामने आई थी कि करन सजनानी, अनुज केसवानी को ड्रग्स की सप्लाई करता था। अनुज केसवानी को पुलिस सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है।

6-6 महीने पान की दुनान चलाते थे दो भाई
मुच्छड़ पान वाला का पान बिजनेस मुंबई में 1977 से चल रहा है। जिसके मालिक जयशंकर तिवारी और रामकुमार तिवारी से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कई घंटे पूछचाछ की है। पूछताछ के दौरान ये बात सामने आई कि ड्रग्स के मामले में रामकुमार तिवारी की भूमिका है। इसके बाद NCB ने जयशंकर तिवारी को जाने दिया था। बता दें कि छोटा भाई हैं और दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके कैंप कॉर्नर में पान की दुकान चलाते हैं। बताते हैं कि वे 6-6 महीने तक पान की दुकान चलाते हैं। जहां से बॉलीवुड और उद्योग जगत की मशहूर हस्तियां पान खाने आती हैं।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी भी थे शामिल? महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में अब तक 13 गिरफ्तार!
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट