कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाना पड़ा महंगा, 3 लोगों को किया गया गिरप्तार

Published : Mar 27, 2020, 10:31 PM IST
कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाना पड़ा महंगा, 3 लोगों को किया गया गिरप्तार

सार

यह क्लिप 24 मार्च को वायरल हो गई थी और जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय ने कहा, ‘‘हमारे साइबर सेल ने कल रात क्लिप फैलाने वाले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।’’ 

नागपुर. नागपुर में कोरोना वायरस के बारे में अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कथित तौर पर एक ऑडियो क्लिप भेज रहे थे जिसमें गलत दावा किया गया था कि शहर में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

क्लिप वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल

यह क्लिप 24 मार्च को वायरल हो गई थी और जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय ने कहा, ‘‘हमारे साइबर सेल ने कल रात क्लिप फैलाने वाले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी पहचान अमित पारधि, जय गुप्ता और दिव्यांशु मिश्रा के रूप में की गई। उन पर क्लिप प्रसारित करने का संदेह है।’’ पुलिस के अनुसार, तीनों पढ़े-लिखे हैं। उन पर भादंसं की धारा 188 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्रसाशन ने लोगों से की अपील, अफवाह न फैलाएं

उपाध्याय ने कहा, ‘‘हम उन्हें आज अदालत में पेश करेंगे और पुलिस हिरासत की मांग करेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहें ना फैलाएं।’’ स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को चार व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत