कांग्रेस और राकांपा ने आरे में पेड़ों की कटाई को लेकर शिवसेना और भाजपा को घेरा

Published : Oct 05, 2019, 03:28 PM IST
कांग्रेस और राकांपा ने आरे में पेड़ों की कटाई को लेकर शिवसेना और भाजपा को घेरा

सार

महाराष्ट्र में विपक्षी दल राकांपा और कांग्रेस ने शनिवार को शिवसेना और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल आरे कॉलोनी में पेड़ों को कटने से बचाने में नाकाम रहे।

मुंबई. महाराष्ट्र में विपक्षी दल राकांपा और कांग्रेस ने शनिवार को शिवसेना और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल आरे कॉलोनी में पेड़ों को कटने से बचाने में नाकाम रहे।

कहां हैं फर्जी पर्यवारण प्रेमी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने युवा सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि शुक्रवार रात जब पेड़ों की कटाई शुरू हुई तो "फर्जी पर्यवारण प्रेमी" कहां थे। राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने ट्वीट किया, "आरे में पेड़ों की कटाई कुछ नहीं बल्कि मुंबई वासियों को लाचार बनाकर चोट पहुंचाना है। शिवसेना पिछले 25 साल से इस परेशानी का कारण बनी हुई है। अब, वे भाजपा के साथ गठबंधन करके आम मुंबई वासियों को तकलीफ दे रहे हैं।"

पेड़ों की कटाई और प्लास्टिक पर प्रतिबंध

दरअसल, उच्च न्यायालय ने उत्तरी मुम्बई में हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में पार्किंग बनाने के लिये पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं की याचिकाएं खारिज कर दी थीं, जिसके बाद मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने शुक्रवार देर रात पेड़ों की कटाई शुरू कर की। मलिक ने ठाकरे और भाजपा को टैग करते हुए लिखा, "कहां हैं वे पर्यावरण प्रेमी जो पेड़ों की कटाई के बीच प्लास्टिक पर प्रतिबंध का समर्थन कर रहे हैं।"

पेड़ों की "हत्या" की निंदा

राकांपा के एक और नेता धनंजय मुंडे ने पेड़ों की "हत्या" की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर इसके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों की आवाज़ को "दबाने" का आरोप लगाया। दूसरी ओर कांग्रेस ने शिवसेना से पूछा कि क्या उसके लिये भाजपा के साथ गठबंधन, पेड़ों को बचाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

‘केम छो आरेफॉरेस्ट’

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीट किया, "शिवसेना यही समय है। आप सरकार में हैं, इसे बंद करा सकते हैं। क्या महायुति (महागठबंधन) पेड़ों के बड़े नुकसान से अधिक महत्वपूर्ण है?"

सावंत ने ठाकरे पर हमला करते हुए पूछा, ‘‘केम छो आरेफॉरेस्ट।’’दरअसल आदित्य ठाकरे ने वर्ली इलाके में बैनर लगाए हैं जिसपर लिखा है ‘‘केम छो वर्ली?’’
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Pune Weather Today: पुणे में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिनभर का हाल