आरे कॉलोनी में निगम ने देर रात पेड़ों की कटाई शुरू की, इलाके में धारा 144 लगी

Published : Oct 05, 2019, 12:25 PM IST
आरे कॉलोनी में निगम ने देर रात पेड़ों की कटाई शुरू की, इलाके में धारा 144 लगी

सार

हाई कोर्ट ने उत्तरी मुंबई में हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में पार्किंग बनाने के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं की याचिकाएं खारिज कर दी थीं, जिसके बाद मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने शुक्रवार देर रात पेड़ों की कटाई शुरू कर दी।

मुंबई (Mumbai). मुंबई पुलिस ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई को लेकर हुए प्रदर्शनों के बीच शनिवार सुबह पूरी कॉलोनी और उसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी। हाई कोर्ट ने उत्तरी मुंबई में हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में पार्किंग बनाने के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं की याचिकाएं खारिज कर दी थीं, जिसके बाद मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने शुक्रवार देर रात पेड़ों की कटाई शुरू कर दी।

एक कार्यकर्ता ने कहा, "इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। किसी को भी आरे कॉलोनी में प्रवेश की अनुमति नहीं है।"

पर्यावरण कार्यकर्ताओं का आरोप निगम 10 अक्टूबर से पहले काम खत्म कर देगा
पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की आलोचना करते हुए दावा किया कि अब तक लगभग 200 पेड़ काटे जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेट्रो निगम दस अक्टूबर से पहले काम खत्म करना चाहता है। इसी दिन राष्ट्रीय हरित अधिकरण में मामले की सुनवाई होनी है। पर्यावरण कार्यकर्ता स्टालिन डी ने कहा, "एनजीटी दस अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई करेगा और हमें वहां से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता कि प्राधिकारी सुनवाई से पहले ही पेड़ों की कटाई का काम खत्म करना चाहते हैं।"

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video