PM Modi ने किया मुंबई मेट्रो की दो लाइन्स का उद्घाटन, पूर्व की कांग्रे सरकारों पर बिना नाम लिए बोला हमला

Published : Jan 19, 2023, 05:33 PM ISTUpdated : Jan 19, 2023, 07:21 PM IST
PM Modi ने किया मुंबई मेट्रो की दो लाइन्स का उद्घाटन, पूर्व की कांग्रे सरकारों पर बिना नाम लिए बोला हमला

सार

दहिसर ई और डीएन नगर (येलो लाइन) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2A लगभग 18.6 किमी लंबी है। जबकि अंधेरी ई - दहिसर ई (लाल रेखा) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 7 लगभग 16.5 किमी लंबी है। इन लाइनों की आधारशिला भी प्रधानमंत्री ने 2015 में रखी थी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो राज्यों के दौरे पर थे। कर्नाटक में अरबों की लागत वाले विभिन्न प्रोजेक्ट्स की सौगात देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंचे। यहां वह मुंबई मेट्रो की दो लाइन्स का उद्घाटन किया। इसी के साथ वह मुंबईकर को बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए करीब 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके पहले मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदि ने बुके देकर किया। यहां से वह कार्यक्रमस्थल की ओर रवाना हो गए। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार नए भारत के पास बड़े सपने हैं और उन्हें साकार करने का साहस है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार दुनिया ने भारत के संकल्पों पर भरोसा किया। पिछली शताब्दी का एक लंबा समय गरीबी पर चर्चा करने, दुनिया से मदद मांगने और किसी तरह जीने में बीता।

बिना नाम लिए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 8 सालों में हमने इस एप्रोच को बदल दिया है। आज भारत भविष्य की सोच और आधुनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अपने भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे पर खर्च कर रहा है। भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता इसलिए है क्योंकि आज सभी को लगता है कि भारत अपने सामर्थ्य का बहुत ही उत्तम तरीके से सदुपयोग कर रहा है। आज भारत अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है। बिना नाम लिए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने वो जमाना देखा है जब गरीबों के कल्याण का पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता था। टैक्स पेयर्स से प्राप्त टैक्स को लेकर कोई संवेदनशीलता नहीं थी। इसका नुकसान करोड़ों नागरिकों को उठाना पड़ा।

मुंबई को इन परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 12,600 करोड़ रुपये की मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2A और 7 का उद्घाटन गुरुवार शाम को किया। दहिसर ई और डीएन नगर (येलो लाइन) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2A लगभग 18.6 किमी लंबी है। जबकि अंधेरी ई - दहिसर ई (लाल रेखा) को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 7 लगभग 16.5 किमी लंबी है। इन लाइनों की आधारशिला भी प्रधानमंत्री ने 2015 में रखी थी। प्रधानमंत्री मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) भी लॉन्च किया। प्रधानमंत्री करीब 17,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। ये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मलाड, भांडुप, वर्सोवा, घाटकोपर, बांद्रा, धारावी और वर्ली में स्थापित किए जाएंगे।

इसके अलावा 20वें हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला क्लिनिक का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मुंबई में तीन अस्पतालों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। 360-बेड वाला भांडुप मल्टीस्पेशलिटी म्युनिसिपल अस्पताल, 306-बेड वाला सिद्धार्थ नगर अस्पताल, गोरेगांव (पश्चिम) और 152-बेड वाला ओशिवारा मैटरनिटी होम। प्रधानमंत्री मुंबई की लगभग 400 किलोमीटर सड़कों के लिए सड़क पक्कीकरण परियोजना शुरू किया। यह परियोजना करीब 6,100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। मुंबई में लगभग 2050 किलोमीटर तक फैली कुल सड़कों में से, 1200 किलोमीटर से अधिक सड़कें या तो पक्की हो चुकी हैं या पक्की होने की प्रक्रिया में हैं। वह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के रिडेवलपमेंट की आधारशिला भी रखी। 

यह भी पढ़ें:

गुजरात दंगों पर BBC की डॉक्यूमेंट्री को विदेश मंत्रालय ने बताया भारत के खिलाफ दुष्प्रचार

महिला आयोग की अध्यक्ष को कार में खींचा और घसीटा, लड़कियों की सुरक्षा का रियलिटी चेक करने गई थीं

बृजभूषण शरण की हरकतों को विनेश ने मां से बताया था, सरकार की देता है धौंस, दंगल गर्ल के पिता के सनसनीखेज खुलासा

दिल्ली के सबसे महंगे फाइव स्टार होटल में शाही फैमिली का बताकर 3 महीने रहा, लाखों की चपत लगा अचानक हो गया फुर्र

जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा 2024 के चुनाव में उतरेगी बीजेपी, जानिए क्यों हैं अमित शाह के फेवरिट...

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी