लेडी स्क्रिप्ट राइटर ने जैसे ही उठाया एक अनजान वीडियो कॉल, सामने वाला करने लगा अश्लील हरकत

महिला ने शनिवार को खार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। वीडियो कॉल में नहीं दिखाई दे रहा था शख्स का चेहरा। पीड़िता ने स्क्रीन शॉट लेकर मुंबई पुलिस को कर दिया था ट्वीट।  
 

Sushil Tiwari | Published : Jul 14, 2019 8:18 AM IST

मुंबई. स्काइए पर वीडियो कॉल के जरिये अश्लील हरकत करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक लेडी स्क्रिप्ट राइटर ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है। खार पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक वेब टेलिविजन शो लिखती है। महिला शनिवार सुबह खार पुलिस स्टेशन पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि वो घर पर थी। तभी शाम 4.21 बजे एक स्काइप कॉल आई। सामने वाले का चेहरा नहीं दिख रहा था। इससे पहले कि वो कुछ पूछती, शख्स हस्तमैथुन करने लगा। पीड़िता ने इसक स्क्रीन शॉट ले लिया। 

शनिवार को पीड़िता ने पुलिस को यह ट्वीट किया था। बाद में पुलिस ने उसे बुलाकर FIR दर्ज करवाई। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि आईपीसी की धारा 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Share this article
click me!