फिटनेस फ्रीक हैं प्रणीती शिंदे, सबसे कम उम्र में विधायक बनने का बनाया था रिकॉर्ड

Published : Oct 24, 2019, 11:36 AM ISTUpdated : Oct 24, 2019, 11:42 AM IST
फिटनेस फ्रीक हैं प्रणीती शिंदे, सबसे कम उम्र में विधायक बनने का बनाया था रिकॉर्ड

सार

प्रणीती शिंदे महाराष्ट्र में सोलापुर से कांग्रेस की युवा विधायक हैं। 2014 के चुनाव में विधानसभा पहुंचने वाली गिनी चुनी महिलाओं में प्रणीती सबसे यंग थीं।

सोलापुर/मुंबई। प्रणीती शिंदे महाराष्ट्र में सोलापुर से कांग्रेस की युवा विधायक हैं। 2014 के चुनाव में विधानसभा पहुंचने वाली गिनी चुनी महिलाओं में प्रणीती सबसे यंग थीं। उनके पिता सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पहले दलित मुख्यमंत्री थे। वे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री भी रहे हैं। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि सुशील कुमार शिंदे पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे।

सोशल वर्क को लेकर रहती हैं चर्चा में 
प्रणीती का ये तीसरा चुनाव है। पहली बार 2009 में सिर्फ 28 साल की उम्र में कांग्रेस के टिकट पर सोलापुर से विधायक बनी थीं। यह राज्य में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ये युवा नेता सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इन्हें सोशल वर्क के लिए भी जाना जाता है।

जेवियर्स कॉलेज से पढ़ी हैं प्रणीती
प्रणीती का एनजीओ जयजुई कई बार अपने काम की वजह से चर्चाओं में रहा है। सामाजिक-राजनीतिक करियर शुरू करने से पहले दिग्गज कांग्रेसी नेता की बेटी ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। इन्होंने कानून की भी पढ़ाई की है। प्रणीती की तीन बहनें हैं।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)

कांग्रेस की नेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिटनेस फ्रीक हैं और नियमित जिम जाती हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें राजनीति विरासत में मिली और राजनीति में आने के बाद खुद के प्रचार से पहले कई बार पिता के साथ कैम्पेन करने जा चुकी हैं।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चेंबर में बुलाकर गंदे जोक्स सुनाती है लेडी बॉस, इतना ही नहीं...29 साल के लड़के का दर्द वायरल
एक ईमेल…और खाली हो गईं 5 अदालतें! बॉम्बे हाई कोर्ट से नागपुर तक बम अलर्ट-साजिश या शरारत?