बचपन की सहेली की लाश देख 19 साल की लड़की ने छत से कूदकर दी जान, दोनों हमेशा रहती थी साथ

महाराष्ट्र के पुणे में 19 साल की दो लड़कियों ने एक घंटे के भीतर आत्महत्या कर ली। दोनों लड़कियां सहेली थी और बचपन से एकसाथ रह रहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 15, 2022 5:27 AM IST

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में 19 साल की दो लड़कियों की आत्महत्या से लोग सकते में हैं। दोनों लड़कियां आपस में सहेली थीं। वे बचपन से साथ रह रहीं थी। एक घंटे के अंदर दोनों ने आत्महत्या कर ली। एक लड़की की लाश उसके बेडरूम में मिली। सहेली की मौत से सदमे में आई दूसरी लड़की ने घर के छत से कूदकर अपनी जान दे दी। 

पुलिस आत्महत्या के कारण की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार शाम की है। दोनों पुणे में एक ही बिल्डिंग में रह रहीं थी। एक लड़की कॉमर्स की छात्रा थी तो दूसरी लड़की एनिमेशन का कोर्स कर रही थी। पुलिस के अनुसार एक घंटे के अंदर दोनों ने खुदकुशी की।

Latest Videos

यह भी पढ़ें- सॉरी मम्मी-पापा...I हेट U माय Life, हथेली पर लिख किया सुसाइड, 4 महीने पहले हुई थी शादी

बेडरूम में मिली थी लड़की की लाश
पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद गोकुले ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक लड़की अपने बेडरूम में मृत मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्बुलेंस से भेजा गया। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे मृतक लड़की की बचपन की सहेली ने चार मंजिला घर के छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों लड़कियों के पास से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों सहेलियों ने आत्महत्या क्यों की। 

यह भी पढ़ें- लखीमपुर कांड: मां के सामने ही दलित बेटियों को उठा ले गए हैवान, कुछ घंटे बाद खेत में मिली दोनों की लाश

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील