पुणे की सनसनीखेज वारदातः दो हिस्ट्री शीटर की धारदार हथियार से हमला कर ले ली जान, सड़के खून से रंग दी

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां दो हिस्ट्रीशीटरों की 10 लोगों के ग्रुप ने धारदार हथियारों से हमला कर जान ले ली। पुलिस ने दोनों के शव को सूचना के बाद पुलिस ने जब्त कर मॉर्चरी में रखवाया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2022 2:19 PM IST / Updated: Nov 12 2022, 07:51 PM IST

पुणे (pune). महाराष्ट्र में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए  है कि दिन दहाड़े किसी भी वारदात को अंजाम देने से नहीं घबराते है। ताजा मामले में 10 लोगों के समूह ने दो लोगों की धारदार हथियारों से हमला करते हुए निर्मम तरीके से जान ले ली। लोगों के द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच यरवदा पुलिस कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है।

सुबह-सुबह कर दिया हमला
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की रात 3 बजे हुई है। जब मृतक किसान राठौड़ और अनिल उर्फ पोपट वाल्हेकर अपने एक साथी के साथ घूमने निकले थे। तभी उन तीनों साथियों पर अचानक ही 8 से 10 लोगों ने एक साथ हमला कर दिया। उन सभी के पास धारदार हथियार थे। अचानक हुए हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका एक  साथी अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल हो गया। घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के बाद दोनो को डॉक्टरों ने मृत डिक्लेयर कर दिया। घटना पांडु लमन बस्ती में हुई है।

Latest Videos

दोनो के खिलाफ थे क्रिमिनल रिकॉर्ड
पुलिस ने जानकारी दी कि दोनो ही पुराने आरोपी थे। उनके खिलाफ पुलिस थानों में पहले केस दर्ज है। उनमें से आरोपी अनिल उर्फ पोपट वाल्हेकर को साल 2009 में शंकर चाव्हाण पर अटैक करने के केस में अरेस्ट किया गया था। जिसके चलते उसे जेल में बंद कर दिया गया था अभी कुछ दिन पहले ही वह बेल पर कारागृह से बाहर आया था। अब हुए इस हमले से उन दोनो की जान ले ली गई।

यरवदा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक राठौड़ के पीड़ित भाई ने इस हादसे में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जानकारी दी की पीड़ित की शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पुरानी रंजिश में लिया गया बदला है। हालाकि विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े- जयपुर में लाइव मर्डर: बिजनेसमैन को स्कोर्पियो से उतारकर कपड़ों की तरह धो दिया, तोड दी शरीर की सारी

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां