दशहरा रैली में शिवसेना के दोनों गुट आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन, हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस, 15 हजार जवान तैनात

Published : Oct 05, 2022, 08:10 AM ISTUpdated : Oct 05, 2022, 08:14 AM IST
दशहरा रैली में शिवसेना के दोनों गुट आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन, हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस, 15 हजार जवान तैनात

सार

शिवसेना (Shiv Sena) के दोनों गुट आज मुंबई में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा शिवाजी पार्क में दशहरा रैली (Dussehra Rally) का आयोजन किया गया है। वहीं, एकनाथ शिंदे गुट की दशहरा रैली बीकेसी कॉम्प्लेक्स में है।   

मुंबई। शिवसेना के दोनों गुटों के लिए आज शक्ति प्रदर्शन का दिन है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई में अलग-अलग जगह दशहरा रैली कर रहे हैं। दोनों नेता इस रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर अपने गुट को असली शिवसेना बताने की तैयारी में हैं। शिवसेना में टूट के बाद रैली के माध्यम से दोनों गुटों के शक्ति प्रदर्शन का यह पहला बड़ा मौका है। 

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट ने लाखों लोगों को अपनी रैली में जुटाने का दावा किया है। इस रैली के माध्यम से दोनों गुट यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की राजनीतिक विरासत के असली उत्तराधिकारी वे हैं। शिवसेना के चुनाव चिह्न तीर और कमान पर दोनों गुटों ने अपना दावा किया है। यह मामला चुनाव आयोग के पास लंबित है।

शिवाजी पार्क में रैली कर रहे हैं उद्धव ठाकरे
इससे पहले दशहरा रैली के आयोजन स्थल को लेकर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे। उद्धव गुट ने शिवाजी पार्क मैदान में दशहरा रैली की इजाजत मांगी थी। शिंदे गुट ने भी इसी मौदान में रैली करने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद बीएमसी ने दोनों गुटों को रैली की इजाजत नहीं दी थी। मामला हाईकोर्ट में गया तो फैसला उद्धव गुट के पक्ष में आया। उद्धव गुट उसी शिवाजी पार्क मैदान में रैली कर रहा है, जिसमें पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे रैली करते थे। वहीं, शिंदे गुट की रैली बीकेसी कॉम्प्लेक्स में है। 1966 में शिव सेना की स्थापना के बाद से पार्टी द्वारा दशहरा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसे पार्टी का सबसे प्रमुख कार्यक्रम माना जाता है। यह पहली बार है जब शिवसेना के दो गुट अलग-अलग दशहरा रैली कर रहे हैं।

हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस
रैली के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। एक अधिकारी ने कहा कि 3,200 पुलिस अधिकारी, 15,200 पुलिसकर्मी, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के 1,500 कर्मी, होमगार्ड के 1,000 जवान, 20 त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और 15 बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) को दोनों रैलियों के लिए तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'बीआरएस'(भारत राष्ट्र समिति) के वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) का समय आ गया है: जयराम रमेश

उद्धव और शिंदे दोनों के भाषण 'शस्त्र पूजा' और अन्य नेताओं के संबोधन के बाद लगभग शाम 8 बजे शुरू होने की संभावना है। आदित्य ठाकरे उद्धव सेना के कार्यक्रम में अपना पहला दशहरा दिवस भाषण दे सकते हैं। उम्मीद है कि शिंदे पार्टी के नए झंडे का अनावरण करेंगे और एक गीत जारी करेंगे।  सूत्रों के अनुसार झंडे में बाल ठाकरे और दिवंगत शिवसेना नेता और शिंदे के गुरु आनंद दिघे की तस्वीरें होंगी। शिंदे की रैली में 50 फुट की तलवार का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Russia की परमाणु हमले की धमकी से डरी दुनिया, PM Modi ने परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा पर जेलेंस्की से की बात

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत