यंग लड़के के इश्क में दीवानी हुई 6 बच्चों की मां, 'कई बार बनाए संबंध फिर एक दिन मना किया तो कर दिया मर्डर'

मुंबई में 6 बच्चों की मां एक 26 साल के लड़के के प्यार में इस कदर पागल हुई कि पति को छोड़ उसके साथ लिव इन में रहने लगी। दोनों के बीच पति-पत्नी की तरह संबंध बनते रहे। लेकिन जब युवक ने शादी करने से मना कर दिया तो महिला ने उसकी चलते ऑटो में हत्या कर दी।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 28, 2022 11:41 AM IST / Updated: Aug 28 2022, 06:04 PM IST

मुंबई (महाराष्ट्र). मायानगरी मुंबई से प्यार और अवैध संबंध के बीच एक शॉकिंग घटना सामने आई है। जहां एक 32 साल की शादीशुदा महिला को एक 26 साल के लड़के से प्यार हो गया। दोनों के बीच कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनते रहे फिर दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे। कुछ समय बाद महिला युवक से शादी करने की जिद करने लगी, लेकिन वो हर बार बात को टाल जाता था। बस इसी बात पर महिला को गुस्सा आया और प्रेमी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद थाने पहुंची महिला, बोली- मैंने प्रेमी को मार डाला...
दरअसल, यह  चौंकाने वाली वारदात मुंबई के पवई पुलिस थाने इलाके की है। जहां आरोपी महिला का नाम जोहरा शाह और उसके मृतक प्रेमी का नाम रमजान शेख है। दोनों काफी दिन से पवई के फिल्टरपाडा में एक ही फ्लैट में साथ रह रहे थे। लेकिन शादी की बात से इंकार करने पर युवती ने युवक का कत्ल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद महिला सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची और अपना गुनाह कबूल कर लिया। साथ युवक मारने और अपनी प्रेम कहानी भी पुलिस को बताई। पुलिस ने महिला आरोपी को अरेस्ट कर जांच शुरू कर दी है।

Latest Videos

पति-पत्नी की तरह लिव इन रह रहे थे दोनों...लेकिन
बता दें कि आरोपी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह उससे अलग होना चाहती थी। इसी बीच उसकी पहचान पेशे से ऑटो ड्राइवर रमजान शेख से हुई और दोनों में प्यार हो गया। इसलिए वह अपने पति का घर छोड़ कर युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था। शुरूआत में प्रेमी ने भी उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन बाद में उसने विवाह करने से इंकार कर दिया। बस इसी बात को लेकर महिला को यह महसूस हुआ कि उसने प्यार में धोखा मिला है। एक दिन युवती ने 

महिला ने चलते ऑटो में प्रेमी का घोंट दिया गला
दोनों साथ भी रहने लगे। जबकि वो पहले से शादीशुदा और 6 बच्चों की मां थी, फिर भी वो कुंवारे युवक से इश्क लड़ा बैठी। एक दिन उसने अपने प्रेमी को पुलिस स्टेशन चलने को कहा।  युवक अपने ऑटो से उसके साथ चलने के लिए तैयार हो गया। फिर युवक ने आधे रास्ते से पुलिस थाने जाने से इंकार कर दिया और अपना ऑटो घर की तरफ मोड़ लिया। इसी बात से महिला को गुस्सा आ गया और उसने अपने चुनरी से प्रेमी का गला घोंट दिया।

यह भी पढ़ें-नहीं रही दुमका की बेटी अंकिता: प्यार में मना किया तो शाहरुख ने जला दिया था जिंदा...5 दिन से तड़प रही थी

यह भी पढ़ें-मौत का Live वीडियो: क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चे की दर्दनाक मौत, दिल दहला देने वाला था मंजर

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बिछा दी नक्सलियों की लाशें
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts