दो लड़कियां एक लड़के के प्यार में पागल.. पहले गाली-गलौज फिर मारपीट, आगे जो हुआ वो हैरान करने वाला था

दो लड़कियों पर आशिकी का भूत कुछ इस कदर सवार था कि वे बस स्टैंड पर आपस में ही लड़ पड़ीं। दोनों लड़कियां एक ही लड़के को चाहती थी और उसे अपना-अपना बताने लगी। मामला बढ़ता देख लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 27, 2022 8:28 AM IST / Updated: Aug 27 2022, 02:08 PM IST

पैठण (महाराष्ट्र)। यह पहली बार नहीं है, जब दो लड़कियां आपस में बीच सड़क पर सबके सामने लड़ने लगीं। तीखी नोकझोंक के साथ-साथ उनमें गुत्थम-गुत्था भी हुई और गाली-गलौज भी। यह हैरान करने वाला मामला है महाराष्ट्र का। यहा पैठन जिले में दो लड़कियां बस स्टैंड पर ही तब लड़ पड़ीं, जब लोग अपने-अपने गंत्व्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। 

बस स्टैंड पर दो लड़कियों को आपस में लड़ाई करते देख लोग समझ ही नहीं पाए कि असल माजरा क्या है। मगर जब दोनों लड़कियों ने एक दूसरे पर घूंसे बरसाने शुरू कर दिए, तब लोग बुरी तरह चौंक गए और उनकी लड़ाई छुड़ाने आगे आए। मगर लड़कियां एक दूसरे को बुरी तरह से पकड़ी हुई थीं और लड़ाई बंद करने के मूड में नहीं दिख रही थीं। 

यह दिलचस्प वाकया महाराष्ट्र के पैठण जिले में एक बस स्टैंड पर तब हुआ जब एक लड़का अपनी प्रेमिका के साथ बस स्टैंड आया था। बताया जा रहा है कि एक अन्य लड़की भी उसी लड़के से प्रेम करती थी। उसे किसी तरह पता चल गया कि प्रेमी किसी अन्य लड़की के साथ बस स्टैंड पर है, तो वह भागती हुई वहां पहुंची और लड़की को देखकर आगबबूला हो गई। 

पुलिस थाने ले आई, समझाया और चेतावनी देकर छोड़ दिया
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पहले दोनों लड़कियों में बहस शुरू हुई। इसके बाद वे आपस में गाली-गलौज करने लगीं। फिर गुत्थम-गुत्था करते हुए आपस में उलझ पड़ीं और बाद में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। मजेदार बात यह है कि जब दोनों लड़कियां आपस में लड़ रही थीं, तब लड़का धीरे से वहां से खिसक गया। इस बीच, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं और उनकी उम्र 17 वर्ष के करीब है। पुलिस ने लड़के की तलाश की, मगर वह नहीं मिला। इसके बाद लड़कियों को समझाया गया और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वैसे, लड़का अब किसका होगा और क्या ये लड़कियां उसे छोड़ देंगी, यह जानना दिलचस्प होगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ  

Share this article
click me!