उद्धव ठाकरे ने कहा, बाल ठाकरे स्मारक के लिए नहीं काटा जाएगा एक भी पेड़

Published : Jan 10, 2020, 04:51 PM IST
उद्धव ठाकरे ने कहा, बाल ठाकरे स्मारक के लिए नहीं काटा जाएगा एक भी पेड़

सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का स्मारक शहर में जिस स्थान पर प्रस्तावित है, उस स्थान पर एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का स्मारक शहर में जिस स्थान पर प्रस्तावित है, उस स्थान पर एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा, बल्कि प्रस्तावित स्मारक स्थल प्रियदर्शिनी गार्डन में स्वदेशी पेड़ों की प्रजातियां लगाई जाएंगी।

ठाकरे प्रियदर्शिनी गार्डन पहुंचे तथा स्मारक स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि स्थल पर और पौधे रोपे जाने चाहिए। यह स्थान उस वक्त से विवादों में था जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दिसंबर की शुरुआत में मीडिया में आई खबरों पर ट्वीट किया था कि स्मारक निर्माण के लिए करीब एक हजार पेड़ काटे जाएंगे।

और पौधे लगाए जाएंगे

विवाद पैदा होने पर ठाकरे ने औरंगाबाद नगर निगम को यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके दिवंगत पिता के स्मारक के निर्माण के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाए। ठाकरे ने प्रियदर्शिनी गार्डन के दौरे के दौरान एजेंसियों के साथ स्मारक योजना के ब्योरे पर चर्चा की।

उन्होंने कहा,‘‘हम यहां एक भी पेड़ नहीं काटेंगे बल्कि हम यहां और पौधे लगाएंगे।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत