एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात गए विधायकों की लिस्ट आई सामने, महाराष्ट्र के 2 मंत्री भी साथ...जानिए बगावत की वजह

महाराष्ट्र की सियासत में इस वक्त भूचाल आ गया है। शिवसेना सरकार के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे कई विधायकों को लेकर गुजरात जो पहुंच गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी को संकट में ला दी है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 21, 2022 6:39 AM IST / Updated: Jun 21 2022, 01:56 PM IST

मुंबई (महाराष्ट्र). इस समय महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत बड़ी उथल-पुथल मची हुई है, अपने ही मंत्री एकनाथ शिंदे के चलते उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट गहरा गया है। शिंदे 25 विधायकों के साथ गुजरात चले गए हैं। जिसमें  शिवसेना के 15 विधायक तो वहीं 10  निर्दलीय एमएलए उनके साथ हैं। वह इन विधायकों के साथ सूरत की एक होटल में रुके हुए हैं। अब इन विधायकों की लिस्ट सामने आ गई है, आइए जानते हैं शिंदे के साथ कौन-कौन गया...

महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री, शिंदे के बेटे भी शामिल 
दरअसल, कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सूरत के एक होटल में रुके हुए विधायकों और गुजरात पहुंचने वाले नेताओं में महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री, शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी शामिल हैं। एक निर्दलीय विधायक का नाम भी इस लिस्ट में है।

 एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात जाने वाले विधायकों की लिस्ट

1. तानाजी सावंत
2. बालाजी कल्याणकर
3. प्रकाश आनंदराव आबिटकर
4. एकनाश शिंदे 
5. अब्दुल सत्तार 
6. संजय पांडुरंग
7. श्रीनिवास वनगा 
8. महेश शिंदेसंजय
9. रायमुलकर
10. विश्वनाथ भोएर
11. संदीपन राव भूमरे
12. शांताराम मोरे
13. रमेश बोरनारे
14. अनिल बाबर
15, चिंमणराव पाटील
16. शंभूराज देसाई
17. महेंद्र दलवी 
18. शाहाजी पाटील
19 .प्रदीप जैस्वाल
20. महेन्द्र थोरवे
21.किशोर पाटील
22. ज्ञानराज चौगुले
23. बालाजी किणीकर
24. भरतशेत गोगावले
25. संजय गायकवाड
26 सुहास कांदे

सूरत के इस होटल में रुके शिवसेना विधायक, किसी का नहीं उठा रहे फोन तक
बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात पहुंचे शिवसेना के सभी विधायक सूरत के ली मेरिडियन होटल में ठहरे हुए हैं। मीडया के हवाले से खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ी घोषणा कर सकते हैं। उधर शिवसेना सरकार ने सूरत पहुंचे इन विधायकों को वापस लाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है, लेकिन वह किसी का फोन तक नहीं उठा रहे हैं। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि हमारे कुछ विधायकों को गुमराह किया गया है, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा। उनकी जबरदस्ती घेराबंदी कर दी गई है। सभी विधायक शिवसेना के साथ आना चाहते हैं, लेकिन उनको आने नहीं दिया जा रहा है।

शिंदे की बवागत की वजह ये तो नहीं
 बता दें कि एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीनियर और पार्टी के लिए बफादार नेता माने जाते हैं। उन्होंने बाला साहब ठाकरे के समय पार्टी ज्वॉइऩ की थी। उनकी हर बात सुनी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जा रही थी। पिछले महीने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के वक्त भी उनकी बातों को नहीं सुना गया। वहीं एक दिन पहले कल सोमवार को विधान परिषद के चुनाव में भी एकनाश शिंदे को इग्नोर किया गया। जिससे चलते वह शिवसेना के नेताओं से नराज हैं।

यह भी पढ़ें-एकनाथ शिंदे की नाराजगी से किसे फायदा, उद्धव ठाकरे की कुर्सी गई तो BJP के पास सरकार बनाने के हैं ये 3 विकल्प

अग्निपथ पर उद्धव ठाकरे की सरकार: शिव 'सेना' में बगावत, 25 MlAs को लेकर मातोश्री के वफादार मंत्री हुए 'फरार'


 

Share this article
click me!