
नई दिल्ली। मोदी सरनेम मामले में सूरत के कोर्ट से दो साल जेल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया है। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में रविवार को पार्टी द्वारा राजघाट पर 'संकल्प सत्याग्रह' किया जा रहा है। इसमें प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं।
कांग्रेस के 'संकल्प सत्याग्रह' में 1984 के दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर भी पहुंचे हैं। उनके राजघाट पहुंचने और 'संकल्प सत्याग्रह' में हिस्सा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग कांग्रेस से सवाल पूछ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि दंगों के आरोपी के साथ कांग्रेस अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर किस तरह का सत्याग्रह कर रही है।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी जगदीश टाइटलर के राजघाट पहुंचने का वीडियो ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, "कांग्रेस और गांधी परिवार सिर्फ ओबीसी विरोधी नहीं है। यह सिख विरोधी भी है। 1984 के नरसंहार के लिए आरोपी जगदीश टाइटलर सत्याग्रह पर हैं! यह सत्याग्रह नहीं, अदालत, ओबीसी समाज और सिखों के खिलाफ दुराग्रह है। कांग्रेस ओबीसी के साथ सिखों से भी नफरत करती है।"
यह भी पढ़ें- प्रेस कांफ्रेंस में इस सवाल पर भड़के राहुल गांधी, कहा- BJP प्रवक्ता की तरह सवाल करना है तो सिंबल लगाकर आओ
यह भी पढ़ें- किसी चीज से नहीं डरता, देश के लोकतंत्र के लिए लड़ता रहा हूं, लड़ता रहूंगा: राहुल गांधी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.