20 हजार से अधिक स्वयंसेवी ‘एके’ मोबाइल ऐप के जरिये आप में शामिल

Published : Nov 19, 2019, 06:01 PM IST
20 हजार से अधिक स्वयंसेवी ‘एके’ मोबाइल ऐप के जरिये आप में शामिल

सार

ऐप को लगभग 50 हजार बार डाउनलोड किया गया लोगों तक सीधे पहुंचने में पार्टी की कर रहा है मदद     

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता ने मंगलवार को दावा किया कि 20 हजार से अधिक स्वयंसेवी ‘एके’मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये पार्टी में शामिल हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने इस मोबाइल एप्लीकेशन की शुरूआत की थी। गुप्ता ने कहा कि ऐप को लगभग 50 हजार बार डाउनलोड किया गया है और यह ऐप लोगों तक सीधे पहुंचने में पार्टी की मदद कर रहा है।

उन्होंने मीडिया से कहा कि ‘इससे पूर्व केवल भाजपा का नजरिया ही मीडिया में आ रहा था लेकिन ऐप के जरिये, हम अब लोगों तक सीधे पहुंचकर अपना पक्ष रखने में समक्ष हैं। 

अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने स्वयंसेवियों और लोगों के संपर्क में रहने और आप के खिलाफ झूठी खबरों को फैलाये जाने से निपटने के लिए पिछले महीने अपने खुद के मोबाइल ऐप की शुरूआत की थी। केजरीवाल ने देश के लोगों और विश्वभर में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से भी ‘एके’ ऐप को डाउनलोड कर उनसे और आम आदमी पार्टी से सीधे जुड़ने की अपील की थी।

बता दें कि दिल्ली में अगले वर्ष फरवरी में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।


 

PREV

Recommended Stories

'सपना सच हो गया' Lionel Messi को देखने के लिए क्रेजी फैंस में TMC विधायक भी शामिल
3 करोड़ IRCTC खातों पर क्यों लगा ताला? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया आधार का कमाल