कोरोना : देश में 21 हजार राहत शिविर, 6.6 लाख लोग लिए हैं शरण, 23 लाख के लिए खाने का इंतजाम

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा केन्द्रीय गृह मंत्रालय को उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार लगभग 21,064 राहत शिविर बनाये गये है और इनमें 6.66 लाख से अधिक लोग शरण लिये हुए है। 23 लाख से अधिक लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2020 3:05 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना पर गृह मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की और बताया कि देश में चल रहे 21 हजार से अधिक राहत शिविरों में 6.6 लाख से अधिक लोग और कोरोना वायरस के कारण फंसे लोग शरण लिये हुए है। मंत्रालय ने बताया, इन शिविरों और अन्य स्थानों पर 23 लाख से अधिक लोगों को खाने की व्यवस्था की गई है।

21,064 राहत शिविर बनाए गए हैं 
उन्होंने कहा, "राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा केन्द्रीय गृह मंत्रालय को उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार लगभग 21,064 राहत शिविर बनाये गये है और इनमें 6.66 लाख से अधिक लोग शरण लिये हुए है। 23 लाख से अधिक लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ये सुविधा गरीब, बेसहारा लोगों, फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए हैं, जिन्हें केवल भोजन की जरूरत है।"  

नियंत्रण में प्रवासी श्रमिकों की स्थिति भी  
"प्रवासी श्रमिकों की स्थिति भी नियंत्रण में है। देशभर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था भी संतोषजनक ढंग से चल रही है। हमें उम्मीद है कि लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। हम  सामूहिक रूप से कोरोनी की चुनौती से निपटेंगे।

- जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किये गये तीन सप्ताह के लॉकडाउन को कड़ाई से लागू कराने के वास्ते केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की योजना बना रही है तो उन्होंने कहा कि यदि कोई राज्य केन्द्रीय गृह मंत्रालय से इस तरह की मदद मांगता है तो कार्रवाई की जायेगी।
 

Share this article
click me!