कोरोना से हर दिन मर रहे 91 लोग, 1.56 लाख आ चुके चपेट में; जानें इस महामारी के बारे में सब कुछ

दुनिया के 153 देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इससे अब तक 5,839 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.56 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना का असर भारत में भी बढ़ता दिख रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2020 8:50 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 09:47 AM IST

नई दिल्ली. दुनिया के 153 देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इससे अब तक 5,839 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.56 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना का असर भारत में भी बढ़ता दिख रहा है। यहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 107 हो गई है। 2 लोग इसमें अपनी जान गंवा चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना से पहली मौत चीन के वुहान में 11 जनवरी को हुई थी। 

क्या है कोरोना वायरस?
चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में कोरोना का सबसे पहला मामला सामने आया था। कोरोना वायरस का तकनीकी नाम सार्स सीओवी-2 है। इस वजह से होने वाली सांस की बीमारी को कोरोना वायरस डिजीज 2019 यानी COVID- 19 नाम दिया गया है। 

Latest Videos

कोरोना के लक्षण
चीन से सामने आई जानकारी के मुताबिक, इन लक्षणों में कोरोना वायरस पाया गया है।





कोरोना से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
चीन से सामने आई जानकारियों के मुताबिक, जिन लोगों को कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा है, वे हैं
1- वृद्ध (एडल्ट)
2- लोग, जिन्हें ये बीमारियां हैं 
- हृदय से जुड़ीं बीमारियां
- डायबिटीज
- फेफड़ों से जुड़ीं बीमारियां

कोरोना से बचने के लिए क्या करें?
- ज्यादातर वक्त घर पर गुजारें। अपने डॉक्टर से बात कर COVID-19 से बचने के लिए अतिरिक्त दवाएं लें।
- बीमार लोगों के संपर्क में ना आएं।
- अपने हाथ साफ रखें।
- नियमित अंतराल के बाद अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। खासकर नाक छूने, खांसने और सार्वजनिक जगहों से लौटकर। 
- अगर पानी ना हो तो हैंड सैनिटाइजर से हाथ साफ करें। 
- सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा छुई जाने वालीं चीजों पर हाथ लगाने से बचें। जैसे लिफ्ट का बटन, दरवाजे का हैंडल, हाथ मिलाना। 
- अपने हाथ से चेहरा, नाक और आंखे छूने से बचें। 
- सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से परहेज करें। 


वृद्ध लोगों पर कोरोना का ज्यादा असर 




कितने देश कोरोना की चपेट में?
दुनिया के 153 देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इससे अब तक 5,839 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.56 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। चीन में कोरोना से शनिवार को 10 मौतें हुईं। यहां अब तक 3199 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, चीन के बाद इटली और ईरान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इटली में अभी तक 1441 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, ईरान में 611 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्पेन में भी अब तक 196 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जहां से फैला कोरोना, वहां क्या स्थिति?
कोरोना का चीन के हुबेई प्रांत के वुहान से पहला मामला सामने आया था। यहां अब तक 3085 लोगों की मौत हो चुकी है। वुहान में स्थिति अब पहले से काफी बेहतर हैं। यहां पहले जहां एक दिन 15 हजार तक मामले सामने आ रहे थे। अब शनिवार को यहां सिर्फ 14 मामले सामने आए। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में यह आंकड़ा बढ़ गया। शुक्रवार को चीन से सिर्फ 11 नए मामले सामने आए थे। वुहान में शनिवार को 10 लोगों की मौत हुई, जबकि शुक्रवार को 4 लोगों ने जान गंवाई थी। शुक्रवार को चीन में 13 लोगों की जान गई थी।
 
भारत में क्या है स्थिति?
कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 107 हो गई है। अब तक 2 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।




केंद्र और राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए? 
भारत सरकार दो महीने पहले से ही कोरोना का सामना करने के लिए तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जनवरी में ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। इसके अलावा भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी कैबिनेट मंत्रियों के विदेश दौरे रद्द कर दिए हैं। साथ ही ये कदम भी सरकार ने उठाए हैं...
- देश में कोरोनावायरस की जांच के लिए 51 लैब और 56 कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं।
- विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, वित्त और वाणिज्य सहित सभी पांच मंत्रालयों के संयुक्त सचिव हर दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। 
- केंद्र सरकार ने सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल, 2020 तक निलंबित कर दिया है। इसके अलावा ओसीआई कार्ड धारकों को दी जाने वाली वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा भी 15 अप्रैल 2020 तक स्‍थगित कर दी गई है।
- कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर और चेंज ऑफ गार्ड समारोह अगले नोटिस तक आम जनता के लिए बंद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन भी 13 मार्च से अगले नोटिस तक आम जनता के लिए बंद रहेगा।
- देश के सभी राज्यों में कोरोना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
- केंद्र सरकार ने भारत बांग्लादेश बॉर्डर से आने वालीं बस, ट्रेनों को 15 अप्रैल तक बंद कर रखा है। हालांकि, नेपाल बॉर्डर अभी पहले की तरह ही खुला रहेगा। 
- सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ संबंधित वकील ही कोर्ट रूम में मौजूद रह सकेंगे।
- देश के 12 राज्यों में स्कूल कॉलेज बंद हैं। यहां सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में मॉल, सिनेमा हॉल को भी बंद रखा गया है। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। 

खेल पर कोरोना का असर
BCCI ने 15 अप्रैल तक के लिए IPL पर रोक लगा दी है। पहले इसे 29 मार्च को शुरू होना था। उधर, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी दूसरे और तीसरे मैच में दर्शकों को स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। BCCI ने दोनों मैचों के टिकट के पैसे भी दर्शकों को वापस लौटा दिए हैं। उधर, केजरीवाल सरकार ने भी दिल्ली में आईपीएल मैचों पर रोक लगा दी है।

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला