फसल बचाने के लिए कुत्ते को बना दिया शेर, बंदरों से परेशान था किसान

Published : Nov 29, 2019, 06:12 PM IST
फसल बचाने के लिए कुत्ते को बना दिया शेर, बंदरों से परेशान था किसान

सार

बंदरों से निजात पाने के लिए इस किसान ने अपने कुत्ते पर पेंट कर उसे शेर के जैसा लुक दे दिया। इसके बाद बंदर किसान के खेत से दूर ही रहते हैं। 

शिवमोगा. फसल बचाने के लिए कर्नाटक के एक किसान ने अनूठा तरीका खोज निकाला है। इस किसान ने अपने कुत्ते के शरीर पर पेंटिंग कर उसे शेर का रूप दे दिया है। यह किसान बंदरों से परेशान था, जो उसकी फसल खराब कर देते थे। बंदरों से निजात पाने के लिए इस किसान ने अपने कुत्ते पर पेंट कर उसे शेर के जैसा लुक दे दिया। इसके बाद बंदर किसान के खेत से दूर ही रहते हैं। 

नलुरू गांव में रहने वाले श्रीकांत गोवड़ा ने एक किसान को शेर के जैसे दिखने वाले पुतले के जरिए बंदरों को भगाते देखा था। इसके बाद उन्होंने अपने खेत में भी इस पुतले का उपयोग किया तो नतीजे चौकाने वाले थे। बंदर उनके खेत के आस-पास भी नहीं दिखे। यह आइडिया काम कर रहा था, पर श्रीकांत को लगा कि यह सबकुछ बहुत दिनों तक काम नहीं करेगा, इसके बाद उन्होंने बंदर भगाने के लिए अपने कुत्ते को ही जीता जागता शेर बना दिया। 

उनके अलावा एक अन्य किसान चिदानंद गौड़ा भी बंदरों को भगाने के लिए लाउड स्पीकर में कुत्ते की आवाज चलाते हैं। 

जानवरों के शरीर पर पेंटिंग करने का यह कोई पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी चीन के एक कैफे ने अपने चाउ चाउ डॉग को पांडा की तरह पेंट कर दिया था। इस कैफे ने इसके साथ ही डाइंग करवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई थी। कुत्तों के साथ इस व्यवहार के लिए इस कैफे की खासी आलोचना की गई थी, जिसके बाद कैफे ने यह सुविधा बंद कर दी। इससे पहले स्पेन में गधों को एक शादी में सजाने के लिए जिराफ तरह पेंट कर दिया गया था। इस बार एक एक्टिव्स्ट ने यह मुद्दा उठाया था।    
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

हाथ में त्रिशूल, माथे पर त्रिपुंड..सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी की PHOTOS
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, अब क्या करेंगी ममता दीदी?