Published : Mar 06, 2025, 07:18 AM ISTUpdated : Mar 06, 2025, 11:52 PM IST

Aaj Ki Khabar live: जेलेंस्की के होमटाउन पर रूस का हमला, चार की मौत

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे, जहां वह एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वह राज्य के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। कोटा से एक और दुखद सुसाइड मामले की खबर आई है। इसके साथ ही, ब्रिटेन में एक नया कानून प्रस्तावित किया गया है, जिससे मुसलमानों और काले लोगों को सजा में कम राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो एक नए विवाद को जन्म दे सकता है। देश-दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए बने रहिए Asianet Hindi के साथ।

11:52 PM (IST) Mar 06

Supreme Court Collegium: जस्टिस जॉयमल्या बागची होंगे सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट, 2031 में बनेंगे CJI

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस जॉयमल्या बागची (Justice Joymalya Bagchi) को सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त करने की सिफारिश की। 2031 में वे भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनेंगे। जानिए पूरी जानकारी।

 

Read Full Story

10:22 PM (IST) Mar 06

पाकिस्तान ही समझ लो...दिल्ली के इस एरिया में महिला ने दी यूट्यबर को धमकी, कैमरा बंद कराया, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली के कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj) में बांग्लादेशी रोहिंग्या (Bangladeshi Rohingya) पर रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार (Journalist) के साथ महिला ने की बदसलूकी। जानिए क्या है पूरा मामला।

 

Read Full Story

10:18 PM (IST) Mar 06

1 सवाल और सीधे तीन गुनी सजा! इस्लामिक देश में हक की बात पर कोर्ट का अजीबोगरीब फैसला

Morocco News: मोरक्को में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भूकंप पीड़ितों की मदद पर सरकार से सवाल पूछे, जिसके बाद उसकी पहले से सुनाई गई सजा को सीधे बढ़ाकर तीन गुना कर दिया। वकील भी अदालत के इस फैसले से हैरान हैं। 

Read Full Story

10:01 PM (IST) Mar 06

महिला विश्व कप से पहले श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ 27 अप्रैल से श्रीलंका में एक त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। यह सीरीज महिला वनडे विश्व कप से पहले अभ्यास का एक अच्छा मौका प्रदान करेगी। 

Read Full Story

09:44 PM (IST) Mar 06

Betul big accident: मध्य प्रदेश के कोयला खदान में बड़ा हादसा, कईयों की मौत

मध्य प्रदेश के Betul के एक कोयला खदान में स्लैब ढहने से बड़े हादसा की सूचना है। कई मजदूर मलबे के अंदर दबे हुए हैं। जबकि कईयों के मौत की सूचना है।

Read Full Story

08:37 PM (IST) Mar 06

साल में होली सिर्फ एक बार आती, जुमा का नमाज तो 52 बार...यूपी के पुलिस अधिकारी का विवादित बयान, भड़का विपक्ष

संभल (Sambhal) में पुलिस अधिकारी के होली (Holi) और नमाज (Namaz) पर दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने इसे 'BJP एजेंडा' बताया और अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। जानिए पूरा मामला।

 

Read Full Story

08:08 PM (IST) Mar 06

Daryaganj Fire: दरियागंज में लगी आग, मंजर देखकर निकली लोगों की चीख, मौके पर पहुंची कई दमकल गाड़ियां

दिल्ली के दरियागंज इलाके की एक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में गुरुवार दोपहर आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3:30 बजे मिली। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर शोर मचाया। 

Read Full Story

07:56 PM (IST) Mar 06

फ्रिज का दरवाजा खोलते ही धमाका, युवक की मौके पर मौत...यह 4 मिस्टेक आप नहीं करें

राजस्थान के सिरोही में फ्रिज ब्लास्ट से एक युवक की मौत हो गई। घर में अकेले युवक के फ्रिज का दरवाजा खोलते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read Full Story

07:41 PM (IST) Mar 06

Multibagger: 157 के पार पहुंचा 16 रुपए वाला शेयर! सालभर में कराई 10 गुना कमाई

Multibagger Stock Story: पदम कॉटन यार्न के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है! पिछले एक साल में यह शेयर लगभग 10 गुना बढ़ा है, जिससे ₹5 लाख का निवेश ₹50 लाख बन गया। कंपनी अब बोनस शेयर भी देने जा रही है।

Read Full Story

07:40 PM (IST) Mar 06

Haryana Budget Session: इस दिन से शुरू होगा हरियाणा बजट सेशन, इन चीजों पर होगी चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि बजट सत्र 7 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा और 17 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। इस सत्र में कुछ महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए जाएंगे। 

Read Full Story

07:32 PM (IST) Mar 06

उत्तराखंड में PM मोदी ने की जमकर मस्ती, तस्वीरें देख खुश हुए लोग

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन के महत्व पर ज़ोर दिया और इसे रोज़गार के नए अवसरों का स्रोत बताया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलने और मां गंगा के आशीर्वाद को याद किया।
Read Full Story

07:25 PM (IST) Mar 06

यहां मिल रहा मुगलों का दबा खजाना! बच्चे से बुजुर्ग तक रात को टार्च लेकर कर रहे खुदाई

burhanpur news : बुरहानपुर के असीरगढ़ गांव में खेतों से मुगलकालीन सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैलने पर लोगों ने खुदाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

Read Full Story

07:21 PM (IST) Mar 06

भारत के बाद अमेरिका में मां गंगा को लेकर लोगों के बीच दिखने को मिली उत्सुकता

गंगा जल की शुद्धता और अद्भुत गुणों की चर्चा अब दुनिया भर में हो रही है। अमेरिका समेत कई देशों के लोग गंगाजल के रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक हैं। वैज्ञानिक भी इसके पीछे के विज्ञान को समझने में जुटे हैं।
Read Full Story

07:08 PM (IST) Mar 06

महाकाल के दरबार में पहुंचे दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा, लगा डाली ये गुहार

दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और दिल्ली व देशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और स्वच्छता की भी प्रशंसा की।
Read Full Story

07:00 PM (IST) Mar 06

पहले 40 साल सुनाऊंगा, फिर 40 साल सुनूंगा...शादी से पहले दूल्हे का अनोखा इज़हार-ए-इश्क़, PowerPoint में बयां किया प्यार

PowerPoint Presentation में प्यार का इज़हार! दूल्हे राहुल भगतानी (Rahul Bhagtani) ने अपनी दुल्हन पूजा (Pooja) के लिए शादी से पहले अनोखे अंदाज़ में प्रपोज़ किया, वीडियो हुआ वायरल। सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं मज़ेदार कमेंट्स।

 

Read Full Story

06:54 PM (IST) Mar 06

ग्वालियर में सबसे बड़ी आदर्श गौशाल में लगी भयानक आग, 30 मिनट में पाया काबू

ग्वालियर की एक गौशाला में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पुआल का शेड जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और मवेशी सुरक्षित हैं।
Read Full Story

06:50 PM (IST) Mar 06

'पति तुममें क्यों दिलचस्पी लेगा', भरी कोर्ट में जज ने महिला से पूछ लिया एक तीखा सवाल

पुणे कोर्ट में जज ने महिला से सिंदूर-मंगलसूत्र न पहनने पर सवाल उठाए। घरेलू हिंसा के मामले में जज ने पूछा, पति आपमें दिलचस्पी क्यों लेगा?
Read Full Story

06:50 PM (IST) Mar 06

Stock Market: चंद घंटों में 4.44 LAKH करोड़ बढ़ी संपत्ति, 4103 में से 3006 शेयरों में दिखी हरियाली

Share Market Update: शेयर बाजार में पिछले दो दिनों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। निफ्टी 2 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ और निवेशकों की संपत्ति में 4.44 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। जानिए इसके पीछे क्या कारण हैं।

Read Full Story

06:15 PM (IST) Mar 06

अपनी सगी बहन के साथ लिव-इन में रह रहा था भाई, जीजा बीच में आया तो...

Rajasthan High Court Judgement : राजस्थान से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। यहां एक भाई अपनी सगी बहन के साथ लिव-इन में रह रहा था। इतना नहीं युवक ने इसको लेकर अपनी जीजा के खिलाफ जोधपुर हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर कर दी। 

Read Full Story

05:59 PM (IST) Mar 06

H-1B Visa Crisis : अमेरिका में H-4 वीजा पर आए हजारों भारतीय युवाओं पर संकट, क्या होगा भविष्य?

अमेरिका में H-4 वीजा पर आए भारतीय युवा 21 साल की उम्र के बाद वीजा संकट का सामना कर रहे हैं। H-1B वीजा (H-1B Visa) के नियम, ग्रीन कार्ड बैकलॉग और DACA पर रोक ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

Read Full Story

05:45 PM (IST) Mar 06

ICC Champions Trophy: फाइनल ले गया भारत, ताकता रह गया पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर लगी Memes की भरमार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई, पाकिस्तान में होने वाला फाइनल अब दुबई में होगा। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को ट्रोल किया जा रहा है।
Read Full Story

05:10 PM (IST) Mar 06

Horror Killing: बेटी ने प्यार किया तो बाप बना जल्लाद, फंदे से टांगा, पेट्रोल डाल लगाई आग

आंध्र प्रदेश में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। उसने उसे पेड़ से लटकाकर मार डाला और फिर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।
Read Full Story

04:35 PM (IST) Mar 06

UP Shocking News: 5 साल की बेटी को मार सनकी बाप ने किए 4 टुकड़े, वजह जान चौंक रहे लोग

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक पिता ने अपनी 5 साल की बेटी की हत्या कर दी और शव के चार टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह पड़ोसी से विवाद बताया जा रहा है।
Read Full Story

04:10 PM (IST) Mar 06

Reliance Retail Layoffs: मुकेश अंबानी की रिलांयस रिटेल में बड़ी छंटनी के आसार, सामने आई 2 बड़ी वजहें

Mukesh Ambani Reliance Retail Latest News: रिलायंस रिटेल की बिक्री में कमी और वैल्यूएशन घटने से कंपनी लागत में कटौती करने जा रही है। इसके चलते नौकरी में छंटनी, स्टोर विस्तार में कमी और मार्केटिंग बजट में कटौती जैसे कदम उठाए जाएंगे।

Read Full Story

03:54 PM (IST) Mar 06

मोहम्मद शमी के रोजा न रखने पर बढ़ा विवाद, मौलाना ने क्रिकेटर को बताया था अपराधी, धर्मगुरुओं ने क्या कहा?

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के रोज़ा (Roza) ना रखने पर विवाद खड़ा हो गया है। All India Muslim Jamaat के अध्यक्ष मौलाना शाहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी (Maulana Shahabuddin Razvi Bareilvi) के बयान पर शमी के परिवार और धर्मगुरुओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

 

Read Full Story

03:31 PM (IST) Mar 06

Sunita Williams Return: कौन हैं सुनीता, कब आएंगी धरती पर, जानें कब-कब गईं स्पेस

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर, जो ISS में फंसे हुए थे, अब धरती पर लौटने वाले हैं। SpaceX का क्रू-10 मिशन उन्हें वापस लाएगा।

Read Full Story

03:21 PM (IST) Mar 06

Share Market Rally: 1 खबर और बाजार को लगे पंख, इन 10 शेयरों ने कराया लिफ्ट

Stock Market Rally Reason: लगातार दो दिनों से शेयर बाजार में तेजी का माहौल है। RBI के फैसले, अमेरिका के टैरिफ समझौते और कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार को संजीवनी दी है। जानिए, किन कंपनियों के शेयरों ने दिखाई सबसे ज़्यादा रफ़्तार।

Read Full Story

03:17 PM (IST) Mar 06

उदयपुर के सज्जनगढ़ अभयारण्य में भीषण आग, पूरा इलाका हुआ सील...घर छोड़ भाग रहे लोग

Udaipur News : उदयपुर के सज्जनगढ़ अभयारण्य में भीषण आग से 7 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर खाक। आग की चपेट में आने से कई जंगली जानवरों और पक्षियों का जीवन खतरे में। प्रशासन ने आसपास के घर खाली कराए।

Read Full Story

02:02 PM (IST) Mar 06

Sunita Williams in ISS: एलन मस्क का दावा बाइडेन के चलते धरती पर लाने में हुई देर, मिला ये जवाब

SpaceX प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) ने बाइडेन प्रशासन पर सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर को धरती पर लौटने से रोकने का आरोप लगाया है। मस्क का दावा है कि स्पेसएक्स ने महीनों पहले वापसी की पेशकश की थी, लेकिन व्हाइट हाउस ने मना कर दिया।

Read Full Story

01:47 PM (IST) Mar 06

जेलेंस्की के होमटाउन पर रूस का हमला, चार की मौत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह नगर पर रूस ने मिसाइल हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह हमला उस समय हुआ जब जेलेंस्की ब्रुसेल्स में यूरोपीय नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहे थे।

01:17 PM (IST) Mar 06

Kumar Vishwas की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे PM Modi, शाही अंदाज में नजर आई दुल्हन

Kumar Vishwas Daughter Reception: कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता के दिल्ली रिसेप्शन में PM मोदी समेत कई दिग्गज शामिल हुए। दुल्हन अग्रता नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

Read Full Story

12:56 PM (IST) Mar 06

शिवराज के बेटे की शाही शादी: जब दूल्हा-दुल्हन ने संगीत में किया डांस तो देखता ही बना

shivraj singh chouhan son wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और अमानत की शादी की धूम। मेहंदी रस्म में बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस, आज होगी शाही विदाई।

Read Full Story

12:54 PM (IST) Mar 06

Ranya Rao Case: 12 लाख के लिए इज्जत गंवा बैठी एक्ट्रेस, जानें दुबई से सोना लाने के लिए क्या था रन्या राव का रेट

कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव (Ranya Rao) को दुबई से सोना लाने के लिए प्रति ट्रिप 12 लाख रुपए मिलते थे। वह एक साल में 30 बार दुबई गई थी। रन्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।

Read Full Story

12:43 PM (IST) Mar 06

Anurag Kashyap Quit Bollywood: मुंबई छोड़ते ही डायरेक्टर ने खोला इंडस्ट्री का काला चिट्ठा

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड और मुंबई छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री का माहौल अब काफी टॉक्सिक हो गया है और सभी पैसे के पीछे भाग रहे हैं।
Read Full Story

12:04 PM (IST) Mar 06

Tejasvi Surya Wedding: कर्नाटक BJP सांसद Tajesavi Surya ने तमिलनाडु की Sivarsri से की शादी

बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने गायिका शिवश्री स्कंद प्रसाद से शादी कर ली है। कनकपुरा रोड के एक रिसॉर्ट में हुए सादे समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।

Read Full Story

12:04 PM (IST) Mar 06

ED ने SDPI से जुड़ी 14 स्थानों पर की छापेमारी, दिल्ली में राष्ट्रीय मुख्यालय पर भी कार्रवाई

ED Raid: ED ने SDPI से जुड़े 14 स्थानों पर छापेमारी की है, इनमें दिल्ली में स्थित SDPI के राष्ट्रीय मुख्यालय मुख्यालय भी शामिल।

Read Full Story

11:49 AM (IST) Mar 06

Big News: लंदन में एस. जयशंकर पर हमले की MEA ने की निंदा

विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को लंदन में चैथम हाउस थिंक टैंक में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार से जा रहे विदेश मंत्री (EAM) एस जयशंकर पर खालिस्तानी चरमपंथियों के एक समूह द्वारा सुरक्षा में सेंध लगाने और हमला करने के प्रयास की निंदा की।

Read Full Story

11:45 AM (IST) Mar 06

पीएम मोदी ने कहा- उत्तराखंड में तरक्की के नए रास्ते खुल रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की प्रगति को लेकर कहा कि राज्य के विकास के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन आकांक्षाओं के साथ उत्तराखंड का निर्माण हुआ था, वह आकांक्षाएं अब वास्तविकता में बदल रही हैं। पीएम मोदी ने कहा, "उत्तराखंड के विकास के लिए जो संकल्प हमने लिया था, वे संकल्प आज नई सफलताओं की ओर बढ़ते हुए सिद्ध हो रहे हैं।"

 

 

11:43 AM (IST) Mar 06

China Defence Budget: सेना पर भारत से 3 गुना अधिक खर्च कर रहा चीन, जानें इस साल का रक्षा बजट

चीन ने रक्षा बजट में 7.2% की बढ़ोतरी की है, जो अब 21 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन का वास्तविक खर्च इससे भी अधिक है। भारत के लिए यह एक बड़ी चुनौती है।
Read Full Story

11:39 AM (IST) Mar 06

Khalistani Protest In Britain: एस जयशंकर के लंदन पहुंचते ही क्यों लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे?

Khalistani Protest In Britain: विदेश मंत्री एस. जयशंकर के लंदन दौरे के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने चैथम हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भारत विरोधी नारेबाजी और उत्पात से कार्यक्रम में हंगामा हुआ।

Read Full Story