मध्य प्रदेश के Betul के एक कोयला खदान में स्लैब ढहने से बड़े हादसा की सूचना है। कई मजदूर मलबे के अंदर दबे हुए हैं। जबकि कईयों के मौत की सूचना है।

Betul big accident: मध्य प्रदेश के बैतूल जिला के एक कोयला खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में स्लैब अचानक ढहने से कई मजदूर मलबा में दब गए। मलबा में दम घुंटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। कई मजदूरों के मलबा में अभी भी काफी मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम खदान के भीतर राहत एवं बचाव में जुटी हुई थीं। बैतूल के एसपी ने बताया कि टीमें बचाव में लगी हैं, वह स्वयं मानिटर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन मृतक मजदूरों की हुई पहचान

बैतूल के कोयला खदान में हुए हादसा में मारे गए तीनों मृतकों की पहचान हो चुकी है। एसपी बैतूल निश्चल झारिया ने कहा कि हादसे में शिफ्ट इंचार्ज गोविंद, ओवर मेन हरि चौहान, माइनिंग सरदार रामदेव पंडौले की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि खदान की एक स्लैब ढहने से यह हादसा हुआ। पुलिस कप्तान ने बताया कि बैतूल जिला के डब्ल्यूसीएल की छतरपुर-1 में यह कोयला खदान है।