shivraj singh chouhan son wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और अमानत की शादी की धूम। मेहंदी रस्म में बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस, आज होगी शाही विदाई।

जोधपपुर. राजस्थान के जोधपुर में स्थित होटल उम्मेद पैलेस (Hotel Umaid Palace) में पिछले करीब 2 दिनों से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान (Karthikeya Chauhan) की शादी के कार्यक्रम चल रहे हैं। उनकी शादी लिबर्टी शू (Liberty Shoes) कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल (Amanat Bansal) की बेटी अमानत के साथ हो रही है। आज शाम को दोनों फेरे लेंगे। सुबह यहां भात का कार्यक्रम हुआ। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो भी सामने आया है। जहां दोनों एक-दूजे के हाथ थामे फिल्मी गाने पर डांस किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवराज के बेटे की हुई मेहंदी रस्म

दूल्हा और दुल्हन के ननिहाल के लोग कपड़े सहित अन्य गिफ्ट आइटम लेकर शादी समारोह में पहुंचे। दोपहर में लंच होगा। वहीं इससे पहले बीती रात को मेहंदी की रस में हुई। इस दौरान संगीत प्रोग्राम भी हुआ। जिसमें कार्तिकेय और उनकी पत्नी ने एक साथ बॉलीवुड के गानों पर डांस किया।

शिवराज की पत्नी ने दोनों बहुओं के साथ किया डांस

वहीं शिवराज सिंह की पत्नी भी अपनी बहू के साथ डांस करती हुई नजर आई। मेहंदी की रस्म के पहले राजशाही थीम पर दूल्हा और दुल्हन की एंट्री हुई। दोनों एक बग्गी में सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

उम्मेद पैलेस में आज बेटे की बारात लगाएंगे शिवराज

बता दें कि उम्मेद पैलेस में आज शाम 4 बजे बारात लांसर लॉन से रवाना होकर बद्री हॉल तक जाएगी। जहां बारातियों का स्वागत किया जाएगा। फिर यहीं पर फेरे और वरमाला का कार्यक्रम होगा। शादी पूरी होने के बाद रात 11 बजे दुल्हन की विदाई होगी। कल सुबह शिवराज सिंह चौहान और उनका परिवार यहां से रवाना हो जाएगा।

शिवराज के बेटे की शादी में मेहमान होंगे ये VVIP

बता दें कि शादी के चलते आज जोधपुर में वीआईपी मूवमेंट रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, डिप्टी सीएम दीया कुमारी बारात में शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई नेता इस शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर आ रहे हैं।

देखिए कार्तिकेय और अमानत का डांस