कांग्रेस को पता नहीं, आप ने की इंडिया ब्लॉक रैली की घोषणा, केजरीवाल हैं मुद्दा

Published : Jul 26, 2024, 02:17 PM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal

सार

आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया ब्लॉक की रैली की घोषणा कर दी है। 30 जुलाई को इंडिया ब्लॉक की रैली आयोजित की जा रही है, जबकि कांग्रेस को इस बारे में जानकारी भी नहीं दी गई थी।

नेशनल न्यूज। आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर तो फिलहाल कोर्ट ने रोक लगा रखी है लेकिन उनके गिरते स्वास्थ्य ने पार्टी नेताओं और परिवार वालों की चिंता बढ़ा दी है। केजरीवाल शुगर पेशेंट हैं जिस वजह से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट की शिकायत सुनने में आ रही है। इसे लेकर अब आप ने इंडिया ब्लाक की ओर से रैली की घोषणा कर दी है। हांलाकि बताया जा रहा है कि 30 जुलाई को इंडी गठबंधन की ओर से होने वाली इस रैली के बारे में कांग्रेस को अभी तक कोई जानकारी ही नहीं दी गई है। 

क्या कांग्रेस ज्वाइन करेगा रैली
कांग्रेस को आप की ओऱ से की गई इंडिया ब्लॉक की रैली के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। ऐसे में आने वाली 30 जुलाई को जंतर मंतर पर होने वाली रैली में कांग्रेस भी शामिल होगी या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

पढ़ेंं 8 अगस्त तक जेल में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया-कविता का क्या हुआ...

रैली से पहले गठबंधन से वार्ता 
आप ने इंडिया ब्लाक की रैली बुलाने से पहले संगठन और सहयोगी दलों से बातचीत की थी या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो पाया है। आप नेता संजय सिंह और राघव चड्ढा से भी इस बारे में संपर्क नहीं हो सका है। ऐसे में इस रैली के लिए कौन-कौन से दल सहमत हुए हैं यह भी कुछ पता नहीं है। 

कांग्रेस पदाधिकारियों का रुख साफ
आप पदाधिकारियों ने रैली को लेकर कहा है वह अभी इस संबंध में सभी दलों के साथ रूपरेखा तैयार करेंगे। वहीं दिल्ली में कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपना रुख साफ कर दिया है कि वह किसी रैली में शामिल नहीं होंगे। वह अगले साल दिल्ली में होने वाले चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं।  

अरविंद केजरीवाल की तबीयत को लेकर प्रदर्शन
आप का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल की तबीयत तिहाड़ जेल में बिगड़ती जा रही है लेकिन निरंकुश सरकार उन्हें जमानत पर भी बाहर नहीं आने दे रही है। केजरीवाल के खिलाफ केंद्र सरकार बड़ी साजिश रच रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट