कर्नाटक पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में ADGP अमृत पॉल गिरफ्तार, एशियानेट न्यूज ने किया था खुलासा

Published : Jul 04, 2022, 03:29 PM ISTUpdated : Jul 04, 2022, 03:46 PM IST
कर्नाटक पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में ADGP अमृत पॉल गिरफ्तार, एशियानेट न्यूज ने किया था खुलासा

सार

कर्नाटक पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले (Karnataka Police Sub Inspector Recruitment Scam) में ADGP अमृत पॉल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृत पॉल 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। एशियानेट न्यूज नेटवर्क ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था।

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले (Karnataka Police Sub Inspector Recruitment Scam) में ADGP अमृत पॉल (Amrit Paul) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृत पॉल 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। एशियानेट न्यूज नेटवर्क ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसके बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। कर्नाटक के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी एडीजीपी रैंक के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

अक्टूबर 2021 में 545 पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) की नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 54,041 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। कर्नाटक के 93 केंद्रों पर परीक्षा ली गई थी। जनवरी 2022 में रिजल्ट जारी किया गया तो कुछ छात्रों ने नंबर देने में गड़बड़ी की शिकायत की थी। 

वीरेश की ओएमआर हो गई थी लीक
एशियानेट न्यूज नेटवर्क ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया तो मामले ने तूल पकड़ लिया। कर्नाटक विधानसभा में घोटाले का मुद्दा उठा। इसके बाद सरकार ने जांच कराने का फैसला किया था। एक सप्ताह बाद परीक्षा में शामिल हुए वीरेश की ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रीडिंग) उत्तर पुस्तिका लीक हो गई थी।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के फ्रीडम फाइटर की 90 वर्षीय बेटी के पैर छूकर PM मोदी ने लिया आशीर्वाद, वायरल हुई ये तस्वीर

प्रारंभिक जांच में पता चला कि वीरेश ने 130 में से केवल 21 प्रश्नों का उत्तर दिया, लेकिन उसे सातवां रैंक मिला था। ऐसा माना जाता है कि वीरेश ने अपनी रैंक बदलने के लिए किसी को भुगतान किया। इसके बाद जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। घोटाला सामने आने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बैकफुट पर आ गई थी।

यह भी पढ़ें- सामना में शिवसेना ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष चुनाव पर पूछे कई सवाल, राज्यपाल को लेकर की ये टिप्पणी

PREV

Recommended Stories

वंदे मातरम् की आवाज से क्यों डर गई कांग्रेस? संसद में PM मोदी ने खोला इतिहास का काला चिट्ठा
वंदे मातरम: हिंदी या बंगाली में नहीं इस भाषा में लिखा गया था राष्ट्रीय गीत, कम लोग जानते हैं सच