महाराष्ट्र पर गडकरी की चुटकी, अब आप समझ सकते हैं कि मेरे बयान का क्या मतलब था

Published : Nov 23, 2019, 03:35 PM ISTUpdated : Nov 23, 2019, 04:06 PM IST
महाराष्ट्र पर गडकरी की चुटकी, अब आप समझ सकते हैं कि मेरे बयान का क्या मतलब था

सार

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक बार फिर दोहराया है कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आप अब अंदाजा लगा सकते हैं कि मैं क्या कहना चाह रहा था।  तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम ने सभी को हैरान कर दिया। जिसमें एनसीपी विधायक दल के नेता अजित पवार ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया।

नागपुर. विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी शह-मात का खेल शनिवार को समाप्त हो गया। जब अल सुबह तकरीबन 8 बजे बीजेपी विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान सामने आया है। जिसमें गडकरी ने एक बार फिर दोहराया है कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आप अब अंदाजा लगा सकते हैं कि मैं क्या कहना चाह रहा था। दरअसल, गडकरी ने यह बातें खडसर महोत्सव में कही थी। 

फडणवीस ने ली शपथ 

महाराष्‍ट्र में शनिवार की सुबह तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम ने सभी को हैरान कर दिया। जिसमें एनसीपी विधायक दल के नेता अजित पवार ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र ने दोबारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शपथ दिलवाई।

PREV

Recommended Stories

3 करोड़ IRCTC खातों पर क्यों लगा ताला? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया आधार का कमाल
क्या है 'शांति' बिल? मोदी कैबिनेट के इस डिसीजन से क्या होगा बड़ा बदलाव?