Air India Crash: AI171 फ्लाइट के टेकऑफ से क्रैश तक, जानें 98 सेकंड में क्या-क्या हुआ?

Published : Jul 12, 2025, 10:35 AM ISTUpdated : Jul 12, 2025, 10:44 AM IST
Air India Boeing 787 crash

सार

अहमदाबाद से लंदन जा रही AI171 फ्लाइट के क्रैश होने की शुरुआती रिपोर्ट में 98 सेकंड के घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद इंजन बंद होने से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 260 लोगों की जान चली गई।

Air India AI171 Crash: 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 क्रैश हो गई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के तुरंत बाद जमीन पर गिर गया था। इसके चलते 260 लोगों की मौत हुई थी। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने इस हादसे की जांच की और 15 पेज की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें फ्लाइट नंबर AI171 के 98 सेकंड के दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम का विवरण दिया गया है।

फ्लाइट AI171 ने दोपहर 1:38 बजे भरी थी उड़ान

12 जून को टेक-ऑफ क्लीयरेंस मिलने के बाद फ्लाइट AI171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। विमान हवा में सिर्फ 32 सेकंड ही रहा और क्रैश हो गया। टेकऑफ रोल के दौरान विमान 284 किमी/घंटा की गति तक पहुंच गया था। अगले दो सेकंड में विमान ने 287 किमी/घंटा की गति प्राप्त कर ली। इसके बाद, विमान के पहिए जमीन से उठ गए।

अगले तीन सेकंड में विमान ने 334 km/h की रफ्तार प्राप्त कर ली। इसके तुरंत बाद, दोनों इंजन बंद हो गए। इससे विमान की ऊंचाई कम हुई उसे आरएटी (रैम एयर टर्बाइन) एक्टिव करना पड़ा। आरएटी दोनों इंजन के फेल होने या हाइड्रोलिक पावर को नुकसान पहुंचने की स्थिति में तैनात किया जाता है। जानकारों के अनुसार कम ऊंचाई पर आरएटी की तैनाती अक्सर काम नहीं आती।

यह भी पढ़ें- Air India Crash: पता चला एयर इंडिया विमान हादसे में क्यों गई 260 लोगों की जान, हुई थी यह भयानक गड़बड़ी

टेकऑफ से क्रैश तक AI171 फ्लाइट के साथ कब क्या हुआ

  • 11:17 बजे– विमान दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा।
  • 11:55 बजे– चालक दल ने उड़ान से पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया। विमान को उड़ने लायक पाया गया।
  • 12:10 बजे- तकनीकी जांच के बाद विमान को उड़ान के लिए रवाना किया गया।
  • 12:35 बजे- CCTV के जरिए क्रू को बोर्डिंग गेट पर आते देखा गया।
  • 1:18:38 बजे– विमान बे 34 से रवाना हुआ।
  • 1:25: 15 बजे- विमान को टैक्सी क्लीयरेंस मिला।
  • 1:26:08 बजे– विमान ने टैक्सी शुरू किया।
  • 1:37:33 बजे- विमान को टेकऑफ की अनुमति मिली।
  • 1:37:33 बजे– विमान ने टेकऑफ के लिए दौड़ना शुरू किया।
  • 1:38:33 बजे- विमान की रफ्तार 283 km/h पहुंची।
  • 1:38:35 बजे- विमान की रफ्तार 287 km/h पहुंची।
  • 1:38:39 बजे- विमान ने उड़ान भरी।
  • 1:38:42 बजे- विमान की रफ्तार 333 km/h पहुंची।
  • इसके तुरंत बाद: इंजन 1 और 2 ईंधन कटऑफ स्विच CUTOFF पर गया।
  • 1:38:47 बजे- RAT (Ram Air Turbine) तैनात किया गया। विमान की ऊंचाई कम होने लगी।
  • 1:38:52 बजे– इंजन वन का कटऑफ वापस रन पर लाया गया।
  • 1:38:54 बजे- APU इनलेट दरवाजा खुलना शुरू हो गया।
  • 1:38:56 बजे– इंजन 2 ईंधन कटऑफ को वापस RUN पर ले जाया गया।
  • 1:38:05 बजे- पायलट ने MAYDAY कॉल किया।
  • 1:38:11 बजे- ईएएफआर रिकॉर्डिंग रुकी, विमान क्रैश हो गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Kashmir Encounter: सिंहपोरा में आतंकियों से मुठभेड़ में 8 जवान घायल, घाटी में 35 आतंकियों के छुपे होने की आशंका
PM मोदी बोले 'पलटानो दोरकार', बंगाल में तृणमूल का 'महा जंगलराज' खत्म करना जरूरी