अंबाला लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, गढ़ में हारी भाजपा, बंतो कटारिया को शिकस्त

भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माने जाने वाले अंबाला लोकसभा सीट पर बीजेपी की करारी हार हुई है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार वरूण चौधरी को जीत मिली है। बीजेपी प्रत्याशी बंतो कटारिया को 48806 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।

Satyam Bhardwaj | Published : May 31, 2024 1:14 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 11:39 PM IST

AMBALA Lok Sabha Election Result 2024 : भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माने जाने वाले अंबाला लोकसभा सीट पर बीजेपी की करारी हार हुई है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार वरूण चौधरी (Varun Chaudhry) को जीत मिली है। बीजेपी प्रत्याशी बंतो कटारिया (Banto Kataria) को 48806 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें 613786 वोट मिले हैं। बता दें किअंबाला लोकसभा क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा आते हैं। जिनमें से 5 पर तो भाजपा का ही दबदबा है। इस बार मुलाना, अंबाला और नारायणगढ़ सीट पर कांटे की टक्कर थी लेकिन जीत वरुण चौधरी की हुई। शाम करीब 6 बजे तक वोटों की गितनी में बसपा उम्मीदवार पवन रंधावा 23211 वोटों से वरुण चौधरी से पीछे थे लेकिन बाद में उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।

अंबाला लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- 2019 में 746508 वोट पाकर बीजेपी के रतन लाल कटारिया विजयी बने

- रतन लाल के पास 2019 में प्रॉपर्टी 5 करोड़, जबकि कर्ज 1 लाख था

- अंबाला चुनाव 2014 बीजेपी के रतन लाल कटारिया ने जीता

- 2014 के चुनाव में कटारिया ने 8 करोड़ की प्रॉपर्टी घोषित की थी

- 2009 का लोकसभा इलेक्शन परिणाम कांग्रेस की शैलजा के नाम रहा

- शैलजा ने 2009 के चुनाव में अपनी कुल संपत्ति 4 करोड़ बताई थी

- 2004 इलेक्शन 415264 वोट पाकर कांग्रेस की शैलजा ने जीता

- पोस्ट ग्रेजुएट शैलजा के पास 2004 में 71 लाख रु. की प्रॉपर्टी थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान अंबाला में कुल वोटर्स की संख्या 1853711 थी, जबकि 2014 में वोटर थे। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रतन लाल कटारिया 746508 वोट पाकर 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शैलजा को हराया था। उन्हें 404163 वोट मिला था। वहीं, अंबाला संसदीय क्षेत्र की पब्लिक ने 2014 में बीजेपी को बहुमत दिया। रतन लाल कटारिया को 612121 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार राज कुमार बाल्मीकि को 272047 वोट मिला था।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts