अमित शाह की भविष्यवाणी- 'भाई-बहन बच जाएंगे, कांग्रेस की हार के बाद चढ़ेगी खड़गे की बलि'

Published : May 01, 2024, 04:32 PM ISTUpdated : May 01, 2024, 07:31 PM IST
Amit Shah rally in Korba

सार

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा में कहा कि 4 जून को कांग्रेस की हार के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पर ठीकरा फूटेगा। भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) बच जाएंगे। 

कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा, "भाई-बहन बचकर निकल जाएंगे, कांग्रेस की हार का ठीकरा मल्लिकार्जुन खड़गे पर फूटेगा।"

अमित शाह ने कहा, "खड़गे कहते हैं कि नरेंद्र मोदी आएंगे तो गरीबों का सत्यानाश होगा। मैं खड़गे से पूछना चाहता हूं 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना, गरीबों का फायदा हुआ या नहीं हुआ। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन देना फायदा है या नहीं। 12 करोड़ माताओं को शौचालय मिला, फायदा है या नहीं है। 4 करोड़ लोगों को घर दिया, फायदा है या नहीं है। 14 करोड़ लोगों को नल से जल दिया, फायदा है या नहीं है। 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्चा दिया, फायदा है या नहीं है। अरे खड़गे साहब काहे को ये परिवार के लिए झूठ बोल रहे हो। 4 जून को हारने के बाद ठीकरा आपपर ही फूटने वाला है। आपको मालूम नहीं है। ये किसी के नहीं होते खड़गे जी, बड़ी लंबी सूची है। चार जून को जैसे ही कांग्रेस हारेगी, ये भाई-बहन सुरक्षित रहेंगे बिचारे 80 साल के खड़गे की बलि चढ़ने वाली है। मैं तो खड़गे जी को सलाह देना चाहता हूं, इसके लिए झूठ मत बोला कीजिए आप।"

 

 

मोदी सरकार में नक्सलवाद को जाना ही होगा

अमित शाह ने कहा, "हमारे सुरक्षा बलों ने पराक्रम किया, 29 नक्सलवादी मारे गए, कल भी 10 मारे गए और ये भूपेष कक्का निर्लज्जता से कहते हैं कि फेक एनकाउंटर है। भूपेष कक्का निक्सलियों ने स्वीकार कर लिया कि हमारा बड़ा नुकसान हुआ है। ये कांग्रेस वाले शर्म नहीं खाते हैं। चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस पार्टी वर्षों से करती रही है। आपका चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपने कमल फूल की सरकार बनाई है। ऊपर नरेंद्र मोदी की कमल फूल की सरकार बनने वाली है, नक्सलवाद को जाना ही जाना है।"

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: कांग्रेस विधायक ने लोगों को धमकाया, 'तय करो कांग्रेस की जीत, नहीं तो...' , देखें वीडियो

उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का अर्थ है कि इस देश को नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी। देश के गरीब के कल्याण की चिंता करना, पूरे देश को विकसित बनाना, जन जातियों के सम्मान की चिंता करना और छत्तीसगढ़ को देश के पहले नंबर का राज्य बनाना है।"

यह भी पढ़ें- टीवी स्टार रूपाली गांगुली भाजपा में शामिल, बोलीं- विकास के 'महायज्ञ' में शामिल होने आई

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास