#JusticeforRamya: मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा पर दे रहे थे स्पीच; उधर एक सनकी लड़की को घोंप रहा था चाकू

आंध्र प्रदेश में 15 अगस्त के दिन 22 वर्षीय Student के सरेआम मर्डर का मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ गया है। इस मामले को लेकर twitter पर #JusticeforRamya कैम्पेन शुरू हो गया है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 17, 2021 4:37 AM IST / Updated: Aug 17 2021, 10:11 AM IST

गुंटूर, आंध्र प्रदेश. यहां 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन सरेआम 22 वर्षीय छात्रा की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लड़की को न्याय दिलाने के मकसद से twitter पर  #JusticeforRamya कैम्पेन शुरू हो गया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की काकानी रोड पर पैदल जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सनकी युवक पहुंचा। वो लड़की से अपने साथ चलने की जिद करने लगा। लेकिन जब लड़की ने मना किया, तो उसने चाकू घोंप दिए।

सोमवार को तेदेपा नेता पहुंचे थे
बीटेक की दिवंगत छात्रा रम्या के परिजनों से मिलने सोमवार को तेदेपा के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश पहुंचे थे। हालांकि कानून व्यवस्था बिगड़ने के डर से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शाम को उन्हें रिहा किया गया। 

Latest Videos

एकतरफा प्यार में पागल था लड़का
पुलिस के मुताबिक आरोपी शशि कृष्णा ने लड़की के गले और पेट पर चाकू से कई हमले किए। घटना के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी लड़की की जान बचाने की कोशिश नहीं की। जब हमलावर वहां से भाग निकला, तब जाकर लोगों ने लड़की को हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

CCTV में कैप्चर हुई घटना
राज्य के DGP गौतम सावंग ने मीडिया को बताया कि यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैप्चर हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जब घटना हुई, तब मुख्यमंत्री स्पीच दे रहे थे
जब यह घटना हुई, तब मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट स्पीच दे रहे थे। वे महिला सुरक्षा पर भी बोल रहे थे। घटना पर मुख्यमंत्री ने दु:ख जताते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ित परिवार की देखभाल भी करें। घटना के बाद गृहमंत्री एम. सुचरिता उस अस्पताल भी पहुंचीं, जहां पीड़िता को भर्ती कराया गया था। गृहमंत्री ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का वादा किया है।

विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा
इस मामले को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में सरकार फेल रही है। जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने एक बयान में कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़ें
आजादी के जश्न वाले दिन ऐसी हैवानियत: महिला का पेट, गर्दन-सीना चाकुओं से किया छलनी, आंख फोड़ फेंकी लाश
पत्थर दिल कातिल मां: जिसने जवान बेटे की हत्या, लाश घर में दफनाकर बना दी समाधि..वहीं सोती और वहीं खाती
'क्रूरता की हदें पार कर चुका है तालिबान, महिलाओं पर बरसा रहा कोड़े'

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
अपने लाडले डॉग 'GOA' के लिए कितनी दौलत छोड़ गए RATAN TATA?