'क्रूरता की हदें पार कर चुका है तालिबान, महिलाओं पर बरसा रहा कोड़े'

वीडियो डेस्क। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदस्य नाज़नीन अंसारी ने पूरी दुनिया की महिलाओं से अपील की कि वो इस समय तालिबानियों से अफगानी महिलाओं को बचाने के लिए आवाज बुलंद करें क्योंकि तालिबान क्रूरता की हदें पार कर चुका है और अफगानी महिलाओं पर कोड़े बरसा रहा है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदस्य नाज़नीन अंसारी ने पूरी दुनिया की महिलाओं से अपील की कि वो इस समय तालिबानियों से अफगानी महिलाओं को बचाने के लिए आवाज बुलंद करें क्योंकि तालिबान क्रूरता की हदें पार कर चुका है और अफगानी महिलाओं पर कोड़े बरसा रहा है। आज अगर महिलाएं एकजुट नहीं हुईं तो अफगानिस्तान की सारी महिलाएं तालिबान की गुलाम बना दी जाएंगी और तालिबानी पूरी दुनियां की महिलाओं के लिए खतरा बन जाएंगे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वांचल प्रभारी मो० अज़हरुद्दीन ने कहा कि हमें अफगानी बेटियों और बहनों को किसी भी कीमत पर बचाना होगा। तालिबान की क्रूरता पूरी दुनियां में इस्लाम में को बदनाम कर देगी। इसलिए सारे देश के सामाजिक कार्यकर्ता तालिबानियों और उसके समर्थकों का बहिष्कार करें और तालिबानियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु अपनी सरकारों पर दबाव डालें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video