
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण जान गंवाने वाले सेना के जवानों के परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से मुआवजे का ऐलान किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu) ने प्रत्येक को 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), पीएम मोदी (PM Modi) और राज्य के मुख्यमंत्री ने जवानों के निधन पर भी दुख जताया है।
निस्वार्थ बलिदान को याद किया जाएगा: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि सैनिकों ने देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए और उनके "निस्वार्थ बलिदान" को याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने प्रकट की शोक संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमस्खलन के कारण अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "हम अपने देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।"
सीएम पेमा खांडू ने दी श्रद्धांजलि
सीएमओ अरुणाचल प्रदेश ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन में देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले 7 बहादुर सैनिकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों को उनके दुखद नुकसान पर शक्ति देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया "अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फंसे भारतीय सेना के 7 बहादुर जवानों की मौत से गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनके दुखद नुकसान पर ईश्वर उन्हें अपूरणीय क्षति को सहन करने की पर्याप्त शक्ति प्रदान करें।"
6 फरवरी को हिमस्खलन में फंस गए थे सात जवान
सेना ने मंगलवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवानों की मौत की पुष्टि की। सेना के खोजी दल ने उनके पार्थिव शरीरों को हिमस्खलन स्थल से बरामद किए थे। 6 फरवरी को ये सैनिक हिमस्खलन में फंस गए थे।
इन्होंने सेवा करते दिया बलिदान
भारतीय सेना के पूर्वी कमान के अनुसार हिमस्खलन में फंसे जिन सात शवों को निकाला गया उनके नाम हवलदार जुगल किशोर, आरएफएन अरुण कट्टल, आरएफएन अक्षय पठानिया, आरएफएन विशाल शर्मा, आरएफएन राकेश सिंह, आरएफएन अंकेश भारद्वाज और जीएनआर गुरबाज सिंह हैं। पूर्वी कमान ने इनके सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़ें:
Kashmir को लेकर पाकिस्तान के प्रोपगेंडा में PizzaHut, Hyundai, KFC, Bosch, Osaka ने भी झूठ फैलाया
Budget 2022: ई-पासपोर्ट से मिलने वाली इन सुविधाओं के बारे में जानते हैं क्या, जानिए कैसे काम करेगा चिप वाला पासपोर्ट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.