अरुणाचल प्रदेश में आया 3.8 तीव्रता का भूकंप, 10 km गहराई में था केंद्र, MP में भी डोली धरती

Published : Feb 19, 2023, 02:17 PM ISTUpdated : Feb 19, 2023, 02:27 PM IST
earthquake

सार

अरुणाचल प्रदेश में रविवार दोपहर को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र भूटान सीमा के पास पश्चिम कामेंग में 10km की गहराई में था। इसके झटके असम और भूटान तक महसूस किए गए।

गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में रविवार दोपहर को भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दोपहर 12.12 बजे आए। भूकंप का केंद्र भूटान सीमा के पास पश्चिम कामेंग में 10km की गहराई में था।

भूकंप के झटके मध्य-उत्तरी असम और भूटान के पूर्वी हिस्से तक महसूस किए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। दरअसल, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

MP में भी डोली धरती
दूसरी ओर रविवार को दोपहर 12:54 बजे मध्य प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन थी। भूकंप का केंद्र इंदौर से 151 किलोमीटर दूर था। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।

शुक्रवार और गुरुवार को भी आए थे भूकंप के झटके
गौरतलब है कि शुक्रवार और गुरुवार को भी जम्मू-कश्मीर व मेघालय में भूकंप के झटके आए थे। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। सुबह 5:01 बजे आए भूकंप का केंद्र कटरा से 97 किलोमीटर पूर्व 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के चलते जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें- संजय राउत का आरोप- शिवसेना का निशान छीनने के लिए हुई 2 हजार करोड़ की लेनदेन

गुरुवार को मेघालय में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। सुबह 9.26 बजे आए भूकंप का केंद्र पूर्वी खासी हिल्स में 46 किमी की गहराई में था। भूकंप के झटके पूर्वी खासी हिल्स जिले के जिला मुख्यालय शिलॉन्ग, री-भोई और असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली थी। पिछले रविवार और सोमवार को 4 और 3.2 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। इनका केंद्र मध्य असम में होजई के पास था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया बोले- BJP मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है, ऐसा हुआ तो बजट कैसे बनेगा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़
गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?