केजरीवाल आज शाम तक तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे, पानी के लिए अनशन पर आप नेता आतिशी

Published : Jun 21, 2024, 11:14 AM ISTUpdated : Jun 21, 2024, 11:46 AM IST
ED arvind kejriwal

सार

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल से बाहर आ रहे हैं। वहीं आप नेता आतिशी दिल्ली में जल संकट के बीच सत्याग्रह शुरू करने जा रही हैं। 

नई दिल्ली। शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में कैद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने बेल दे दी है। केजरीवाल शुक्रवार यानी आज जेल से बाहर आ जाएंगे। केजरीवाल के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि ईडी ने सीएम के खिलाफ एक भी सबूत पेश नहीं किए हैं अभी तक। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद केजरीवाल को बॉन्ड भरवाने के साथ जमानत दे दी। वहीं दूसरी ओर आप नेता आतिशी आज से जल संकट को लेकर सत्याग्रह करने जा रही हैं।  

जल संकट के लिए भूख हड़ताल पर आतिशी
आप नेता दिल्ली में पानी संकट को लेकर मोर्चा खोलने जा रही हैं। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी जल संकट को  लेकर राजघाट पर प्रदर्शन करेंगी। आतिशी जल संकट को लेकर राजघाट पर सत्याग्रह करेंगी। भूख हड़ताल पर रहकर आतिशी सरकार से दिल्ली की जनता के पानी मांगेंगी। इस अनशन में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी आतिशी के साथ मौजूद रहेंगी।

हरियाणा ने पानी देने से किया इनकार
दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। तापमान 50 डिग्री पहुंच चुका है। ऐसे में अब आप की दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा ने संकट ग्रस्त दिल्ली को पानी देने से इनकार कर दिया। 

हरियाणा सरकार से हाथ जोड़कर अपील, पानी दें
आप नेता आतिशी ने कहा कि जब तक हरियाणा की ओर से यमुना में पानी नहीं छोड़ा जाएगा, समस्या हल होने वाली नहीं है और दिल्ली में में पानी का संकट बना रहेगा। आतिशी ने कहा कि मुनक नहर को बहुत कम पानी मिल रहा है जबकि वजीराबाद बैराज को पानी ही नहीं मिल रहा। यमुना जल शोधन के लिए जाती है और फिर शोधन के बाद दिल्ली से नाराज होती है, लेकिन जिस कारण से सप्लाई रुकी है। आतिशी ने कहा कि हरियाणा सरकार से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि दिल्ली की जनता को पानी दें ताकि वह उनकी जान बच सके।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?