बर्गर किंग आउटलेट में दिलदहला देने वाली वारदात: महिला के साथ बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 40 गोलियां मारी गई

रात करीब 9.41 मिनट पर गोलीबारी की शुरूआत हुई। युवक पर दो लोगों ने गोलियां तब मारी जब महिला उसे मोबाइल में फोटोज दिखा रही थी।

Dheerendra Gopal | Published : Jun 20, 2024 4:15 PM IST / Updated: Jun 21 2024, 03:00 AM IST

Brutal killing in Burger King outlet: पश्चिम दिल्ली के बर्गर किंग आउटलेट में दिलदहला देने वाली हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है। एक महिला के साथ बर्गर किंग में बैठे 26 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। गोलियों की आवाज से आउटलेट में अफरातफरी मच गई। अपराधियों ने 40 गोलियां युवक को मारी। बुधवार रात करीब 9.41 मिनट पर गोलीबारी की शुरूआत हुई। युवक पर दो लोगों ने गोलियां तब मारी जब महिला उसे मोबाइल में फोटोज दिखा रही थी। घटना पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन की है।

कैसे हुई वारदात?

Latest Videos

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग का आउटलेट है। आउटलेट में अमन नाम का 26 वर्षीय युवक भी अपने किसी महिला मित्र के साथ बैठा था। काफी लोकप्रिय फास्टफूड प्वाइंट पर अमन को वह महिला मोबाइल पर फोटोज दिखा रही थी। रात 9:41 बजे अचानक अमन पर एक गोली चली। दरअसल, अमन के पीछे बैठे दो लोगों ने अपनी पिस्टल से अमन पर गोली चलाई। गोलियों की आवाज से पूरे आउटलेट में भगदड़ मच गई। लोग भागने लगे। अमन की पीठ में गोली लगी थी। वह घायलावस्था में बिलिंग काउंटर की ओर भागा। नारंगी और सफेद शर्ट पहने काफी संख्या में लोगों ने अमन का पीछा करने के साथ उस पर गोलियां चलाते रहे। प्वाइंट ब्लैंक रेंज से कई गोलियां मारी। शूटर पहले से आउटलेट पर जगह जगह खड़े थे। पहले से काउंटर पर खड़े एक शूटर ने भी गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अमन बिलिंग काउंटर के पीछे खून से लथपथ गिर पड़ा। शूटर्स ने मारने के बाद इत्मीनान किया फिर फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अमन पर तीन अलग-अलग मेक की 38 गोलियां चली हैं। शूटर्स ने उसे मारने के लिए कई हथियारों का प्रयोग किया था। बर्गर किंग के कर्मचारियों ने बताया कि हत्यारे 25-30 साल की उम्र के थे। शक है कि हरियाणा में 2020 में हुई हत्या का बदला लेने के लिए अमन की हत्या की गई है।

गोलियां चलती रहीं महिला बेपरवाह

आउटलेट में वारदात के दौरान अमन के साथ मौजूद महिला की हरकतें काफी संदेहास्पद है। दरअसल, जब अमन पर शूटर्स गोलियां बरपा रहे थे तो महिला बेपरवाह वहां मौजूद थी। ऐसा लगा मानों कि अमन पर हमला की उसे जानकारी थी या वह वहां उस साजिश का हिस्सा थी। अमन जब भाग रहा था और शूटर्स जान के पीछे पड़े थे तो महिला बेपरवाह रहीं और फिर आराम से बाहर निकल गई। पुलिस को शक है कि अमन के साथ बैठी महिला ने उसे बर्गर किंग में आने के लिए फुसलाया होगा। हत्याकांड में महिला शामिल थी या नहीं, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार, महिला का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। माना जा रहा कि अमन का फोन व वॉलेट लेकर वह फरार हो गई।

दिल्ली-हरियाणा में सक्रिय रहा भगोड़ा गैंगेस्टर ने ली जिम्मेदारी

अमन की सरेआम हत्या की जिम्मेदारी भगोड़ा गैंगेस्टर हिमाशु भाऊ ने लिया है। हिमांशु भाऊ के पुर्तगाल में होने का संदेह है। भाऊ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। हिमांशु भाऊ ने लिखा कि अमन हमारे भाई शक्ति दादा की हत्या में शामिल था और यह उसका बदला था। उसने शक्ति दादा हत्याकांड में शामिल हर साजिशकर्ता का यह अंजाम होने की चेतावनी दी है। हिमांशु भाऊ का गिरोह दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय है। वह जबरन वसूली के लिए कुख्यात है। जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना का दाहिना हाथ रहा भाऊ, 2022 में देश छोड़कर भाग गया था।

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी का तंज- यूक्रेन युद्ध फोन पर रुकवाने वाले मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे क्योंकि एजुकेशन सिस्टम को RSS ने किया कैप्चर

Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
इन 5 वजहों से हर कोई दशहरा-दिवाली पर खरीदता है सोना