नगर निगम के साहब के घर में मिला 3 करोड़ रु. कैश, ACB ने इस तरह शेयर की तस्वीर

Published : Aug 10, 2024, 09:52 AM IST
नगर निगम के साहब के घर में मिला 3 करोड़ रु. कैश, ACB ने इस तरह शेयर की तस्वीर

सार

तेलंगाना के निजामाबाद नगर निगम में अधीक्षक और प्रभारी राजस्व अधिकारी के घर छापेमारी में 2.93 करोड़ रुपये नकद, 6 लाख रुपये का सोना और 1.98 करोड़ रुपये की 17 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं। अधिकारी के बैंक खाते में 1.10 करोड़ रुपये भी मिले हैं।

हैदराबाद: एक उच्च अधिकारी के घर पर छापेमारी में तीन करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। सोने और संपत्तियों सहित कुल छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। निजामाबाद नगर निगम में अधीक्षक और प्रभारी राजस्व अधिकारी दासरी नरेंद्र के घर पर यह छापेमारी की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की गई इस छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला है।

नरेंद्र के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की गई थी। घर में छिपाकर रखे गए 2.93 करोड़ रुपये एसीबी की टीम ने बरामद किए। नरेंद्र, उनकी पत्नी और मां के बैंक खातों में 1.10 करोड़ रुपये जमा थे। छापेमारी के दौरान 36 लाख रुपये कीमत का 510 ग्राम सोना और 1.98 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई। कुल मिलाकर 6.7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। एसीबी अन्य संपत्तियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है। 

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में उनके खिलाफ धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के बाद नरेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें एसपीई और एसीबी मामलों के लिए हैदराबाद के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Sunday Morning Bulletin: ईरान से भारत तक...जानिए दुनिया में रातभर क्या बदल गया?
दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 2800 नई इलेक्ट्रिक बसें, जानें क्या है प्लान