
Sheikh Hasina met Gandhi family: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से सोमवार को सोनिया गांधी ने मुलाकात की। कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के साथ सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी थे। दोनों देशों के नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर गर्मजोशी से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि हमने भारत और बांग्लादेश के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित स्वाभाविक बंधन को और मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की है।
शेख हसीना, पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए भारत आईं हैं। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह था। सोमवार दोपहर, शेख हसीना से सोनिया गांधी ने मुलाकात की। सोनिया गांधी को देखते ही शेख हसीना ने गले लगाकर स्वागत किया। फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गले लगाया। दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की है।
शेख हसीना और गांधी परिवार को बेहद करीबी रिश्ता
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और गांधी परिवार का बेहद करीबी रिश्ता रहा है। जब बांग्लादेश में शेख हसीना के परिवार खतरा में था तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस परिवार की जान बचाने के साथ शरण भी दी थी। साल 1975 की बात है जब बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ था। तख्ता पटल में बंग बंधु शेख मुजीब उर रहमान और उनके परिवार की सेना और विद्रोहियों ने हत्या कर दी थी। मुजीब उर रहमान की बेटी शेख हसीना उस समय जिंदा बच गई थीं क्योंकि वह जर्मनी में अपने पति के साथ थीं। इसके बाद शेख हसीना और उनकी बहन रेहाना को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने दिल्ली में शरण दी। करीब छह साल तक शेख हसीना दिल्ली में रहीं। 1981 में वह वापस बांग्लादेश लौटीं। दिल्ली में वह 56 रिंगरोड लाजपतनगर में काफी साल रहीं। हालांकि, बाद के दिनों वह दिल्ली के ही पंडारा पार्क क्षेत्र में शिफ्ट हो गई थीं। दिल्ली और भारत से शेख हसीना का गहरा नाता है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.