MP में 'Bharat Jodo Yatra' को लगा धक्का, अराजक माहौल होने से दिग्विजय सिंह जमीन पर गिरे, प्रियंका दिल्ली लौटीं

कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा- Bharat Jodo Yatra' को मध्य प्रदेश में एंट्री के साथ ही 'धक्का' लगा है। यात्रा के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' की नारेबाजी को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। वहीं, अब शनिवार को चौथे दिन अराजकता का माहौल बनने से मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री धक्का लगने से नीचे गिर गए। 

Amitabh Budholiya | Published : Nov 26, 2022 5:11 AM IST / Updated: Nov 26 2022, 10:55 AM IST

भोपाल. कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा- Bharat Jodo Yatra' को मध्य प्रदेश में एंट्री के साथ ही 'धक्का' लगा है। यात्रा के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' की नारेबाजी को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। वहीं, अब शनिवार को चौथे दिन अराजकता का माहौल बनने से मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री धक्का लगने से नीचे गिर गए। इस बीच, प्रियंका गांधी खंडवा में यात्रा में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौट गईं।

मप्र में 26 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन
भारत जोड़ो यात्रा का मप्र में शनिवार को चौथा दिन है। यात्रा खंडवा जिले के मोरटक्का से सुबह 6 बजे शुरू हुई। यह बड़वाह होते हुए करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंची। यात्रा जब बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे चोर बावड़ी के पास पहुंची, तो वहां एक होटल देखकर अचानक से टी-ब्रेक का ऐलान कर दिया गया। इसी दौरान चाय पीने को लेकर कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होने लगी। किसी का धक्का लगने से मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नीचे गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर पड़े थे। उन्हें हाथ पकड़कर उठाया गया। दिग्विजय सिंह इस अराजकता से नाराज भी दिखे।

प्रियंका गांधी दिल्ली लौटीं
मध्य प्रदेश में दो दिन भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं प्रियंका गांधी दिल्ली लौट गई हैं। वे खंडवा जिले में यात्रा में शामिल हुई थी। उन्होंने 45 किलोमीटर का सफर तय किया था। मोरटक्क से बड़वाह के आगे एक ढाबे पर पहुंचकर प्रियंका ने यात्रा छोड़ दी।वे पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ गाड़ी में बैठकर इंदौर पहुंचीं। वहां से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली के दिल्ली निकल गईं। यात्रा ओमकारेश्वर से इंदौर की ओर बढ़ रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी साथ नहीं रहीं। मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया कि प्रियंका गांधी अब राजस्थान में यात्रा से जुड़ेंगी।

भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे से विवाद
इस बीच भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने का मामला तूल पकड़ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा था कि भारत जोड़ो यात्रा में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगना यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। अब सीएम शिवराज सिंह ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं। क्लिक करके पढ़ें

यह भी जानिए
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा बुधवार(23 नवंबर) की सुबह बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव के जरिये मप्र में प्रवेश कर गई थी। पैदल मार्च के मध्य प्रदेश में प्रवेश के समय राहुल गांधी ने कहा कि उनका अभियान नफरत, हिंसा और समाज में फैलाए जा रहे भय के खिलाफ है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने मध्य प्रदेश के समकक्ष कमलनाथ को मप्र राज्य में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत करने के लिए तिरंगा सौंपा था, जहां यह राजस्थान में प्रवेश करने से पहले 380 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  

यह भी पढ़ें
Bharat Jodo Yatra: मप्र में 'अग्निपथ' के जरिये राहुल गांधी की एंट्री, जानिए किन मुद्दों पर निकाला गुस्सा
तिहाड़ में AAP-दरबारी: सत्येंद्र जैन के और वीडियो वायरल, सस्पेंडेड जेल सुपरिटेंडेट भी हाजिरी लगाते दिखे

 

Read more Articles on
Share this article
click me!