भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी के साथ किया पैदल मार्च

Published : Oct 06, 2022, 09:54 AM ISTUpdated : Oct 06, 2022, 10:48 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी के साथ किया पैदल मार्च

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं। शुक्रवार को प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। 

मांड्या (कर्नाटक)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कर्नाटक में है। गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या जिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुईं। वह बेटे राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं। शुक्रवार को प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। 

सोनिया गांधी जकन्नाहल्ली पहुंची और पांडवपुरा तालुक से सुबह 6.30 बजे फिर से शुरू हुए पैदल मार्च में शामिल हुईं। आज की यात्रा शाम 7 बजे नागमंगला तालुक में समाप्त होगी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा ने पिछले शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश किया था। यात्रा कर्नाटक में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राहुल गांधी 21 दिनों तक कर्नाटक में पैदल मार्च करेंगे। यात्रा में चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिले शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

सोनिया गांधी सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंचीं थी। सोनिया गांधी विमान से कूर्ग के मदिकेरी पहुंची थी। वह एक निजी रिसॉर्ट में रुकीं थी। राहुल गांधी मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए मदिकेरी पहुंचे थे। उन्होंने कुर्ग में दो दिन बिताए। राहुल ने बुधवार को काबिनी वन अभ्यारण्य कडेगड्डे का दौरा किया। वे बैकवाटर फॉरेस्ट सफारी के लिए भी गए। 

भीमनाकोली मंदिर में की पूजा
सोनिया गांधी बुधवार को बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर गईं और पूजा अर्चना की थी। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुईं यह गर्व की बात है। विजयादशमी के बाद कर्नाटक में विजय होगी। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी कर्नाटक की सड़कों पर चलने आईं। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं। बीजेपी की दुकान बंद होने जा रही है। 

यह भी पढ़ें- कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में पीएम मोदी ने कहा-दुनिया हमारे भारतीय समाज व जीवन को देखने को लालायित

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे मैसूर शहर से शुरू हुई थी। इसके कुछ घंटे बाद राहुल गांधी ने भारी बारिश के बीच भाषण दिया था। बारिश में भीगते हुए भाषण देने का वीडियो वायरल हुआ था। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें- बारामूला में भाषण दे रहे थे अमित शाह, अचानक आई अजान की आवाज, जानिए फिर क्या हुआ...

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nana Patekar: क्या था नाना का असली नाम? 750 रुपये में शादी से Army Training तक के दिलचस्प किस्से!
Hingoli Murder: पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे Indian Oil अफसर पर 7 चाकू के वार, क्यों भड़का विवाद?