भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के धर्मबीर सिंह की जीत

भाजपा ने भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर चौधरी धर्मबीर सिंह (Dharambir Singh) को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने यहां से धन सिंह राव (Rao Dan Singh) को चुनावी मैदान में उतारा है।

Satyam Bhardwaj | Published : May 31, 2024 1:10 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 08:25 PM IST

BHIWANI MAHENDRAGARH Lok Sabha Election Result 2024 : भाजपा ने हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर चौधरी धर्मबीर सिंह (Dharambir Singh) को टिकट दिया था। उन्होंने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस के धन सिंह राव (Rao Dan Singh) को करारी शिकस्त मिली है। इस सीट पर दोनों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। आखिरी दिन तक दोनों की साख दांव पर थी। हालांकि, जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को अपना जनमत दिया और संसद पहुंचाया है। अपनी जीत के बाद चौधरी धर्मबीर सिंह जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। अपनी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- BJP ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 का रिजल्ट अपने नाम किया था

- भिवानी-महेंद्रगढ़ की जनता ने भाजपा के धर्मबीर सिंह को 2019 में दिया आर्शीवाद

- धर्मबीर सिंह ने 2019 में अपनी कुल प्रॉपर्टी 6 करोड़ रु. शो की थी, कर्ज 2 लाख

- 2014 में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव भाजपा के धर्मबीर पुत्र भले राम ने जीता

- 2014 में धर्मबीर ने अपनी कुल संपत्ती 5 करोड़ रु. बताई थी, कर्ज 45 लाख था

- कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने 2009 में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट जीती थी

- श्रुति चौधरी ने 2009 में अपनी कुल प्रॉपर्टी 16 करोड़ रु. थी, कर्ज 1 करोड़ था

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर 1654317 मतदाता, जबकि 2014 में यह संख्या 1473912 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार धर्मबीर सिंह को जनता ने 736699 वोट देकर अपना नेता चुना था। धर्मबीर ने कांग्रेस उम्मीदवार श्रुति चौधरी को हराया था। उन्हें 292236 वोट मिला था। वहीं, 2014 का चुनाव बीजेपी ने जीता था। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर धर्मबीर सिंह को 404542 वोट, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार बहादुर सिंह को 275148 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बुरा हाल, टॉयलेट के सामने सो रहे लोग, रेलवे का जवाब और कर रहा नाराज
PM Modi LIVE: जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक
Sanjay Singh : मां की पीड़ा लेकर आए आप सांसद, मदद की अपील #Shorts #sanjaysingh
15 माह के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची थोक महंगाई दर, आखिर क्यों अचानक हुआ ये हैरान करने वाला इजाफा
Kuwait Fire Accident Update: Gorakhpur के Angad Gupta की अग्निकांड में मौत, उजड़ गया परिवार