Morning Roundup 2 Oct 2025: 26-27 अक्टूबर को मलयेशिया में होने वाले आसियान सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी, पढ़ें आज सुबह की 5 बड़ी खबरें

Published : Oct 02, 2025, 08:17 AM IST
Big news of 2 october 2025

सार

जाने-माने शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का आज सुबह मिर्जापुर में निधन हो गया। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। वहीं, आज पूरे देश में दशहरा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 

पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, लंबे समय से थे बीमार

जाने-माने शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह 5 बजे मिर्जापुर के अपने घर पर हुआ। पंडित छन्नूलाल मिश्र की उम्र 89 वर्ष थी। बताया गया कि पिछले शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें मिर्जापुर के ओझला स्थित रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था।

आज रावण दहन में मौजूद रहेंगे पीएम और फिल्म स्टार

इस बार दिल्ली में दशहरा पर्व पर राजनीतिक और फिल्मी सितारों की मौजूदगी देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अलग-अलग जगहों पर रामलीला का मंचन देखने आएंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अक्टूबर-दिसंबर में बारिश दिखा सकता है अपना रौद्र रूप

भारतीय मौसम विभाग ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के मौसम का नया अनुमान जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस समय दक्षिण भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश कम रहने की संभावना है। उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में ठंडक तो रहेगी, लेकिन रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: करूर भगदड़ के बाद TVK प्रमुख ने रैलियां रोकीं, DMK ने जिम्मेदारी याद दिलाई

26-27 अक्टूबर को मलयेशिया में होने वाले आसियान सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में मलयेशिया के दौरे पर जाएंगे और वहां की राजधानी कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संभावना है कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात भी हो सकती है।

बेटे के नामकरण वाले दिन ही पिता की मौत, परिवार में छाया मातम 

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज में एक दर्दनाक घटना हुई। बेटे के नामकरण संस्कार के दिन 22 वर्षीय रूपेश घर में पंखा ठीक कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया। परिवार ने उसे अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली