Published : Nov 14, 2025, 06:45 AM ISTUpdated : Nov 15, 2025, 12:42 AM IST

बिहार: NDA ने 202 सीटें जीत उड़ा दिया गर्दा, महागठबंधन 35 पर सिमटा; पीके का तो खाता तक नहीं खुला

सार

Bihar Assembly Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोदी-नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सुनामी में महागठबंधन बह गया। एनडीए ने 202 सीटें लेकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसमें बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिलीं। वहीं, तेजस्वी यादव-राहुल गांधी के महागठबंधन को महज 35 सीटें मिलीं। इसमें राजद को 25, कांग्रेस को 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट-लेनिनवादी) को 2, सीपीआई (एम) को 1 और इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी को 1 सीट मिली। 

 

 

 

08:11 PM (IST) Nov 14

बिहार की जीत पर पीएम मोदी, आप लोगों ने तो गर्दा उड़ा दिया

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की धमाकेदार जीत के बाद पीएम मोदी शाम करीब 6.50 पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गमछा लहराते हुए जनता का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ये प्रचंड जीत ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। बिहार के हर घर में आज मखाने की खीर बनेगी। पूरी खबर पढ़ें..

06:53 PM (IST) Nov 14

गमछा लहराते हुए BJP दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गमछा लहराते हुए बीजेपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूलों से उनका स्वागत किया। मोदी ने हाथ हिलाकर सभी लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुलदस्ता देकर पीएम का स्वागत किया। 

06:35 PM (IST) Nov 14

मनोज तिवारी ने गाया गाना, हां हम बिहारी हैं जी..

भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं के जश्न के बीच एक गाना गाया, जिसके बोल- जाति की दीवार टूटी बिहार के आभारी हैं जी, हां हम बिहारी हैं जी...। बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहा है।

 

06:31 PM (IST) Nov 14

RJD के खराब प्रदर्शन के बाद अपने आवास से निकलते लालू यादव

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अपने आवास से निकलते हुए। चुनाव आयोग ने अब तक 99 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिनमें से एनडीए ने 85 और महागठबंधन ने 10 सीटें जीती हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

 

06:28 PM (IST) Nov 14

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंचें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में 200+ सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

 

06:23 PM (IST) Nov 14

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।

 

05:35 PM (IST) Nov 14

पटना बीजेपी कार्यालय पहुंचे बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता यहां जश्न मना रहे हैं।

 

05:00 PM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: उत्तराखंड बीजेपी ऑफिस में बिहार चुनाव की जीत का जश्न

उत्तराखंड बीजेपी ऑफिस में बिहार चुनाव की जीत का जश्न

 

04:50 PM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: जगदंबिका पाल ने कहा- "वंशवाद नहीं चलेगा"

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एनडीए की शानदार और निर्णायक जीत का श्रेय बिहार की जनता को दिया। उन्होंने कहा- इस जनादेश ने वंशवाद की राजनीति के खिलाफ एक मज़बूत संदेश दिया है।

04:05 PM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: 5वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार

चुनाव आयोग के अनुसार, नीतीश कुमार का बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवीं बार कार्यकाल लगभग तय है। NDA का 200 से ज़्यादा सीटों पर निर्णायक बढ़त।

02:46 PM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates:'बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है'

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने NDA के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, "एक ही नारा है- बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है"।

02:09 PM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: "डबल इंजन सरकार की वापसी"

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार वाली डबल इंजन सरकार बिहार में फिर से सत्ता में आने वाली है। लोगों ने विकास के लिए वोट किया है और अपराध-अराजकता को नकार दिया है।

01:38 PM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates:अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे, नीतीश कुमार और पीएम मोदी को दिया श्रेय

बिहार चुनाव परिणाम 2025 लाइव अपडेट: अलीनगर से आगे चल रही गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि लोगों ने मुझ पर भरोसा दिखाया है। यह सिर्फ़ मेरी जीत नहीं है। यह उनकी भी जीत है। नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जो काम किया है, उससे मुझे अपने सफ़र में बहुत मदद मिली है। लोगों में पीएम मोदी के लिए बहुत प्यार है और एनडीए पर उनका बहुत भरोसा है। यह (अलीनगर) निश्चित रूप से सीतानगर बनेगा।"

12:41 PM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: नित्यानंद राय ने कहा- PM मोदी के दिल में बिहार

बिहार में NDA की बड़ी जीत दिखाने वाले रुझानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं। लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।

12:34 PM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: चिराग पासवान ने बिखेरी चमक, 20 सीटों पर बढ़त

चिराग पासवान की पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे तक पार्टी लड़ी गई 29 में से 20 सीटों पर आगे चल रही है।

11:12 AM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: राघोपुर से तेजस्वी यादव चल रहे पीछे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम: राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव 1273 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

11:02 AM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा, कहा- चुनावी लड़ाई 'जनता बनाम चुनाव आयोग'

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "यह तो बस शुरुआत है, और हम इंतज़ार कर रहे हैं। रुझान बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता बिहार की जनता पर प्रभाव डाल रहे हैं। SIR और 'वोट चोरी' जैसे मुद्दों के बावजूद जनता ने अदम्य साहस दिखाया है। ज्ञानेश कुमार गुप्ता कितने कारगर साबित होंगे, यह देखना बाकी है। यह मुकाबला भारत के चुनाव आयोग और बिहार की जनता के बीच है। 'टू सर्व विद लव' नाम की एक किताब आई थी। ज्ञानेश कुमार गुप्ता यह किताब पीएम मोदी के लिए लिख रहे हैं।

Read Full Story

11:00 AM (IST) Nov 14

महागठबंधन को क्या हुआ? क्या यह ऐतिहासिक गिरावट है?

महागठबंधन सिर्फ़ 50 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है, जो यह सबसे बड़ा सवाल छोड़ गया:

  • राजद: 38
  • कांग्रेस: 7
  • वामदल: 5
  •  

10:59 AM (IST) Nov 14

क्या बिहार ने NDA को ‘क्लियर कमांड’ दिया? आंकड़े क्यों चौंकाते हैं?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट: नतीजे बताते हैं कि NDA 190 सीटों के साथ एकतरफा बढ़त बनाए हुए है।

भाजपा: 80

जदयू: 82

लोजपा: 23

अन्य: 5

क्या यह वही ‘लैंडस्लाइड मोमेंट’ है जिसकी राजनीतिक पंडितों को उम्मीद नहीं थी? क्या इस जीत के पीछे जातीय समीकरण से बड़ा कोई छिपा संदेश है?

10:52 AM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates:जीतन राम मांझी ने कहा, एनडीए को मिला प्रचंड जनादेश

हम मुखिया जीतन राम माझी ने कहा कि अमित शाह की भविष्यवाणी को साकार कर रहा है। केंद्रीय मंत्री और हम (एस) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा, "अमित शाह एक ज़मीनी नेता हैं जिन्होंने यहाँ का माहौल भाँप लिया है और भविष्यवाणी की है कि एनडीए भारी जनादेश के साथ सरकार बनाएगा और ठीक वैसा ही हो रहा है। लोकसभा चुनावों के दौरान, हमने स्पष्ट रूप से नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था। अगर हमें यहाँ मंत्री पद नहीं भी मिलता है, तो भी यह ज़रूरी है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहें। अब यह भी स्पष्ट है कि जेडी(यू) सबसे बड़ी पार्टी होगी।"

10:16 AM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates :BJP प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा- 'जंगलराज RJD के DNA में'

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा, "बिहार की जनता ने कानून और विकास के राज को चुना है और डबल इंजन वाली सरकार को वोट दिया है। रुझान साफ़ दिखा रहे हैं कि एनडीए बहुमत की ओर बढ़ रहा है... जंगलराज उनके (राजद के) डीएनए में है, जिस तरह से वे धमकियाँ देते हैं, उससे यह साबित होता है।"

09:47 AM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पीछे

Bihar Election Results 2025 Live Updates: बिहार की लखी सराय सीट पर बड़ा उलफेर सामने आया है। लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पीछे चल रहे हैं। 

09:45 AM (IST) Nov 14

बिहार चुनाव परिणाम 2025 लाइव अपडेट: सीवान में भाजपा के मंगल पांडे पीछे

बिहार चुनाव परिणाम 2025 लाइव अपडेट: सीवान में भाजपा के मंगल पांडे पीछे, राजद के अवधेश चौधरी आगे बिहार के मंत्री और भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडे सीवान विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, जबकि राजद के अवधेश बिहार चौधरी ने बढ़त बना ली है।

09:35 AM (IST) Nov 14

Bihar Election Results 2025 Live Updates: हम के अनिल कुमार ने कहा- नीतीश बनेंगे सीएम

टिकरी विधानसभा क्षेत्र से हम उम्मीदवार अनिल कुमार ने कहा, "हम सीटें जीतेंगे और नीतीश कुमार भारी बहुमत से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। हम पार्टी अपनी लड़ी हुई सभी 6 सीटों पर जीत हासिल करेगी। सीटों का अंतर बढ़ सकता है।"

09:12 AM (IST) Nov 14

BIhar Election 2025 Results: सभी सीटों पर कांउटिंग जारी

BIhar Election 2025 Results: 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जिसमें 243 सीटों के लिए सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। दोनों चरणों में कुल मिलाकर लगभग 66.9% मतदान हुआ, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है। एग्जिट पोल एक बार फिर #NDA के अच्छे प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन क्या #RJD के नेतृत्व वाला #महागठबंधन आश्चर्यजनक वापसी करेगा? असामान्य रूप से उच्च मतदान का मतलब है कि अंतिम तस्वीर में कई चौंकाने वाले तथ्य हो सकते हैं।

09:07 AM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live: एक घंटे बाद बीजेपी-आरजेडी में बराबर की चल रही टक्कर, लेकिन एनडीए आगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की 243 सीटों पर मतगणना शुरू होने के करीब एक घंटे बाद, 170 सीटों पर बढ़त है। एनडीए 96 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 70 पर है। जेएसपी चार सीटों पर और अन्य तीन सीटों पर आगे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए की मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। पीवैल्यू एनालिटिक्स के अनुसार, महुआ सीट पर तेज प्रताप आगे हैं।

08:15 AM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live: NDA की बढ़त बरकरार

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला रुझान आ गया है। बैलट पेपर की काउंटिंग जारी है। जिसमें एनडीए 29 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन को 17 सीटों पर बढ़त है। शुरूआती रुझानमें प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

07:48 AM (IST) Nov 14

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: इन स्टार्स पर भी टिकी निगाहे-आज तय होगा किसकी किस्मत चमकेगी?

Bihar Election Result 2025 LIVE: इस बार बिहार चुनाव फिल्मों और संगीत की दुनिया के कई चर्चित चेहरों के लिए भी बेहद अहम है। कौन जीतेगा? कौन हारेगा? 

छपरा सीट: क्या खेसारी की स्टार पावर चलेगी?

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (RJD) ने छपरा से चुनाव लड़ा।  उनके खिलाफ मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह ने भी  ज़बरदस्त प्रचार किया।

करगहर सीट: क्या होगा रितेश पांडे का?

  • मशहूर सिंगर रितेश पांडे जन सुराज पार्टी से करगहर से मैदान में हैं। 

अलीनगर (दरभंगा): मैथिली ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर?

  • लोकगायिका मैथिली ठाकुर (BJP) ने पहली बार चुनाव लड़ा है। उनका मुकाबला RJD से है।

भागलपुर सीट: क्या नेहा शर्मा का रोड शो असर दिखाएगा?

  • यह हाई-प्रोफाइल सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा, एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता हैं।

दीघा, पटना: सुशांत सिंह राजपूत की बहन चुनाव जीत पाएंगी?

  • सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी बहन दिव्या गौतम (CPI-ML) ने सुशांत को न्याय दिलाने का मुद्दा उठाया।

काराकाट सीट: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का क्या होगा?

  • काराकाट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की किस्मत दांव पर है।

 

07:21 AM (IST) Nov 14

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: क्या कहता है ओपेनियन पोल?

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद जो ओपीनियन पोल आए हैं उसके मुताबिक एनडीए की सरकार बनते दिखाई गई है। हालांकि इससे पहले 2015 और 2020 में ये सारे आंकड़े पलट गए थे।

  • एनडीए- 133-143 सीटें (44.80%)
  • महागठबंधन- 93-102 सीटें (38.60%)
  • जेएसपी- 1-3 सीटें (8.53%)
  • एआईएमआईएम- 2-3 सीटें (1.63%)
  • जेजेडी- 1 सीट (0.16%)
  • आईएनडी- 1-2 सीटें (1.69%)

जनमत सर्वेक्षण के आंकड़े/रुझान एग्जिट पोल में बदल सकते हैं

07:17 AM (IST) Nov 14

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: NDA और महागठबंधन का क्या है आंकड़ा?

बिहार में इस बार वोटिंग से पहले और बाद में राजनीतिक माहौल बेहद गर्म रहा। Bihar Chunav Result 2025 LIVE अपडेट्स पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं क्योंकि इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा है। NDA और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन जनता का असली फैसला आज सामने आएगा।

कौन जीतेगा? कौन सरकार बनाएगा? और कौन बाहर हो जाएगा? इन सवालों ने चुनाव नतीजों को और भी रोमांचक बना दिया है।

Bihar Election 2025 में NDA की सीटों का खेल

NDA इस बार बेहद मजबूत दावे के साथ मैदान में है।

BJP – 101 सीटें

JDU – 101 सीटें

LJP (रामविलास) – 29 सीटें

RLM – 6 सीटें

HAM – 6 सीटें

NDA को उम्मीद है कि इस बार उसका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और वह 122 सीटों का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगा।

महागठबंधन की रणनीति: क्या चल पाएगा बड़ा दांव?

महागठबंधन इस बार कुछ अलग मिज़ाज में दिखा।

RJD – 143 सीटें

Congress – 61 सीटें

Left Parties – 30 सीटें

VIP – 9 सीटें

इनके अलावा कुछ क्षेत्रों में फ्रेंडली फाइट भी देखने को मिल रही है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज मुख्य सीटें हैं।

07:15 AM (IST) Nov 14

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: आज तय होगी बिहार की नई सत्ता?

बिहार चुनाव 2025 में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद आज वह दिन आ गया है जिसका पूरे राज्य को इंतज़ार था। 243 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गिनती आज सुबह से शुरू हो चुकी है। अब साफ हो जाएगा कि अगले पांच साल बिहार पर किस पार्टी या गठबंधन की सरकार चलेगी। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 122 सीटों का जादुई आंकड़ा हासिल करना जरूरी है।


More Trending News