Bihar political crisis: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- सभी को एकजुट करने की कर रहे कोशिश

Published : Jan 27, 2024, 02:58 PM ISTUpdated : Jan 27, 2024, 03:01 PM IST
Mallikarjun Kharge

सार

बिहार के राजनीतिक संकट (Bihar political crisis) पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि उन्हें नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने की जानकारी नहीं है। वह सभी को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। 

कलबुर्गी। बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट (Bihar political crisis) पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा है कि वे सभी को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।

कर्नाटक के कलबुर्गी में मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडियाकर्मियों से कहा, "जदयू INDIA गठबंधन से बाहर जा रही है, इसके बारे मुझे कोई जानकारी नहीं है। उनके दिमाग में क्या है यह साफ नहीं है। मैं कल देहरादून फिर दिल्ली जाऊंगा। इसके बाद पूरी जानकारी लूंगा और आपसे बात करूंगा। देखते हैं क्या होता है। हमारी कोशिश है कि सभी एकजुट रहें। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट रहें तो अच्छी लड़ाई लड़ पाएंगे। INDIA गठबंधन को सफलता मिलेगी। जो लोग लोकतंत्र बचाना चाहते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे।"

बिखर रहा विपक्षी गठबंधन

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का सामना करने के लिए जदयू नेता नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी दलों को साथ लाने की पहल की थी। उनकी पहल के चलते INDIA नाम का विपक्षी गठबंधन बना। पिछले दिनों में INDIA में शामिल दलों ने ऐसे फैसले लिए हैं जिससे विपक्षी गठबंधन बिखरता दिख रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने का ऐलान कर दिया है। इसी तरह आप नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। अब INDIA गठबंधन बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले नीतीश ही भाजपा के नेतृत्व वाले NDA में शामिल होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार: आज CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, पार्टी बदल सकते हैं कई कांग्रेसी विधायक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार जल्द ही सीएम पद से इस्तीफा देंगे। वह भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे। नीतीश चाहते थे कि सीट बंटवारे को लेकर INDIA गठबंधन में जल्द फैसला हो जाए। इसमें हुई देर के चलते वह कांग्रेस से भी नाराज हैं।

यह भी पढ़ें- क्या है RJD का 'मिशन 16' गेम प्लान? नीतीश को बड़ा झटका देने की तैयारी में लालू-तेजस्वी यादव

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video