उत्तर प्रदेश समेत 7 राज्यों में पहुंचा Bird Flu, मप्र के 13 जिलों में दस्तक; कानपुर का चिड़ियाघर बंद

कोरोना के बाद देश में एक नई मुसीबत सामने आ गई है। दरअसल, देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश , मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल, केरल और हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इन राज्यों से कई पक्षियों के मरने की खबरें आ रही हैं। वहीं, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी पक्षियों में बर्ड फ्लू की जांच की जा रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2021 4:50 AM IST / Updated: Jan 10 2021, 11:17 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना के बाद देश में एक नई मुसीबत सामने आ गई है। दरअसल, देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश , मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल, केरल और हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इन राज्यों से कई पक्षियों के मरने की खबरें आ रही हैं। वहीं, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी पक्षियों में बर्ड फ्लू की जांच की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, मप्र के 13 जिलों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। 

कानपुर चिड़ियाघर में 4 पक्षियों की मौत के बाद की गई जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। इसके बाद कानपुर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है। वही, आसपास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में दस पक्षियों की मौत हुई थी। इनमें चार में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। 

Latest Videos


दिल्ली में भी अलर्ट
दिल्ली में बर्ड फ्लू को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। हालांकि, यहां अभी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दिल्ली के एक पार्क में 17 कौओं की मौत हो गई है। जबकि अन्य जगहों पर और पक्षियों की मौत के मामले सामने आए हैं। 

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया,  गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली के जिलों में सर्विलांस टीम भी बनाई गई है। पशुओं के डॉक्टर सर्वे कर रहे हैं। मरे हुए पक्षियों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 23890318 जारी किया गया है। 

हिमाचल में भी बर्ड फ्लू से दहशत
हिमाचल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। यहां के पोंग इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 3500 प्रवासी पक्षियों को मार दिया गया। कांगड़ा में भी 3 कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। 

बर्ड फ्लू क्या है?
यह एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो इन्फ्लुएंजा यानी H5N1 वायरस के कारण होती है। ये आम तौर पर मुर्गियों और टर्की पक्षियों को प्रभावित करते हैं। वायरस के कई स्टेन हैं, उनमें से कुछ हल्के तो कुछ सिर्फ मुर्गियों को प्रभावित करते हैं। लेकिन कभी-कभी यह मानव सहित अन्य कई स्तनधारियों को भी संक्रमित कर सकता है। जब यह मानव को संक्रमित करता है तो इसे इन्फ्लूएंजा (श्लेष्मिक ज्वर) कहा जाता है।

बर्ड फ्लू कैसे फैलता है? 
जंगली जलीय पक्षी जैसे मुर्गियों, टर्की, बटेर, गिनी फाउल में यह वायरस सबसे ज्यादा मिलते हैं। संक्रमित पक्षी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस को अपने लार, नाक और मल के जरिए बहा सकते हैं, जिससे अतिसंवेदनशील पक्षी संक्रमित हो जाते हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों