बीजेपी स्थापना दिवस 2022: परिवारवाद पर बरसे मोदी-इसने हमेशा विश्वासघात किया, ये भ्रष्टाचार को ढंककर रखते हैं

बीजेपी स्थापना दिवस 2022: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी  BJP आज अपना 42वां स्थापना दिवस(BJP 42nd foundation day) मना रही है। इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल जुड़े।

Amitabh Budholiya | Published : Apr 6, 2022 4:58 AM IST / Updated: Apr 06 2022, 10:48 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी(BJP) 6 अप्रैल को अपना अपना 42वां स्थापना दिवस(BJP 42nd foundation day) मना रही है। इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से Live जुड़े। 

भारत की सोच आत्मनिर्भरता की
मोदी ने कहा-इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।

Latest Videos

भाजपा का दायित्व देखें
मोदी ने कहा-3 दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखें भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।

मां अपने दोनों हाथों में कमल थामे रहती है
मोदी ने कहा-आज नवरात्रि की पांचवीं तिथि भी है। आज के दिन हम मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। मां स्कंदमाता कमल पर विराजमान होती हैं और अपने दोनों हाथों में कमल थामे रहती हैं।

परिवारवाद ने हमेशा विश्वासघात किया
मोदी ने परिवारवाद की राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा-परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है। और आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है। केंद्रीय स्तर पर और अलग अलग राज्यों में कुछ राजनीतिक दल हैं जो सिर्फ अपने परिवार के हितों के लिए काम करते हैं। परिवारवादी सरकारों में परिवार के सदस्यों का स्थानीय निकाय से लेकर संसद तक में दबदबा रहता है। ये लोग भले ही अलग अलग राज्यों में हो, लेकिन परिवारवाद के तार से जुड़े रहते हैं। एक दूसरे के भ्रष्टाचार को ढंककर रखते हैं। हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ साथ चलते हैं। लेकिन ये भी सच्चाई है कि अभी भी देश में दो तरह की राजनीति चल रही है। एक राजनीति है परिवारभक्ति की, और दूसरी है राष्ट्रभक्ति की।

तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना है
मोदी ने कहा-आज देश में ऐसी सरकार है जिसकी वैचारिक निष्ठा अंत्योदय में है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए, उनके उत्थान के लिए काम करना, ये हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं। इसलिए आज गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ ही महिलाएं भाजपा के पक्ष में खड़ी हुई हैं, वो नए युग की ताकत का प्रतिबिंब है। पिछले कई चुनावों में हमने लगातार देखा है, भाजपा का विजय तिलक करने के लिए सबसे आगे हमारी माताएं-बहनें आती हैं। ये केवल एक चुनावी घटना भर नहीं है। ये एक ऐसा सामाजिक और राष्ट्रीय जागरण है जिसका इतिहास में विश्लेषण किया जाएगा। आजादी के इस अमृत काल में हमने सैचुरेशन यानि जनकल्याण की हर योजना को शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, वो बहुत विराट है। सैचुरेशन तक पहुंचने के इस अभियान का मतलब है- भेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना, स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म करना, और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित करना।

वोटबैंक की राजनीति
मोदी ने कहा-हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था। लेकिन भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि इसके नुकसान, देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है। आज पूरी दुनिया देख रही है कि इतने मुश्किल समय में भारत 80 करोड़ गरीबों, वंचितों को मुफ्त राशन दे रहा है। 100 साल के इस सबसे बड़े संकट में गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ हम सबका विश्वास प्राप्त कर रहे हैं। देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

मैं कार्यकर्ता के रूप में पूरी मेहनत करूंगा
मोदी बोले-एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी मुझे जो आदेश करेगी, मैं भी कार्यकर्ता के रूप में पूरी मेहनत करूंगा। आपका साथी कार्यकर्ता होने के नाते मेरी आपसे भी यही अपेक्षा है।पार्टी आज से सामाजिक न्याय पखवाड़ा शुरू करने जा रही है। मेरा आप सभी से विशेष आग्रह है कि इस अभियान में सक्रियता से जुड़ें। सरकार गरीबों के लिए जो योजनाएं चला रही हैं, उनके प्रति देशवासियों को जागरूक करें। आज देश जमीन से जुड़े तमाम अभियानों को आगे बढ़ा रहा है और भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में जमीन पर उनके सारथी आप ही हैं। अभी कुछ दिन बाद ही ज्योतिबा फुले और बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती है। मेरा आप सबसे एक आग्रह है कि आप सब नमो ऐप कमलपुष्प मॉड्यूल से जुड़ें। जिन अनगिनत लोगों ने पार्टी और देश के लिए खुद को खपा दिया, ये कमलपुष्प उनकों समर्पित है। कमलपुष्प एक तरह से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का पुष्प है।कमलपुष्प को आप जितनी बार पढ़ेंगे, आपको हर जीवनगाथा से एक नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलेगा। इनमें से कई कार्यकर्ताओं को अपना बलिदान तक देना पड़ा है। हम सब हमारे इन कार्यकर्ताओं के परिवारों की पीड़ा में शामिल हैं।

लोकतंत्र विरोधी ताकतें
मोदी ने आह्वान किया-मैं सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा ऐसे राज्यों में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए संघर्ष करती रहेगी। ये महासंघर्ष तब तक चलेगा, जब तक लोकतंत्र विरोधी ताकतों को हम परास्त नहीं कर देते। देश के युवा अब ये समझने लगे हैं कि किस तरह परिवारवादी लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाली ये पार्टियां, संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं को भी कुछ नहीं समझतीं।ऐसी पार्टियों से आज भी हमारे कार्यकर्ता अन्याय, अत्याचार और हिंसा के खिलाफ लोकतान्त्रिक मूल्यों के साथ लड़ रहे हैंपरिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है। और आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है।

यह भी पढ़ें-बीजेपी स्थापना दिवस 2022: वह 14 चेहरे जिनकी बदौलत आज स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुकी है BJP

ये हम सबके लिए बहुत खुशी का अवसर
सबसे पहले जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा-आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है। ये हम सबके लिए बहुत खुशी का अवसर है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने भाजपा की विकास यात्रा में अपने जीवन को लगाया है, ये यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हमें संबोधन आज मिलेगा। मैं करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए शक्ति और ताकत दे, ताकि हम समाज में जो परिवर्तन लाते हुए, देश को मजबूती की ओर ले जा रहे हैं, उसमें हमें ताकत मिले और उसे हम सही ढंग से पूरा कर सकें। 42 वर्ष के इस कार्यक्रम में आज हमें उन लोगों को भी याद करना है, जो पहले जनसंघ काल से पहले दीया लेकर चले और बाद में कमल के फूल को लेकर चले। तीन-तीन, चार-चार पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया, आज इस पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए। आज उनकों भी याद करने का अवसर है।

यह भी पढ़ें-बीजेपी स्थापना दिवस 2022: जानिए 42 साल की बीजेपी के 14 महत्वपूर्ण पड़ाव

अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा
नड्डा ने कहा-श्रद्धेय अटल जी ने भविष्यवाणी की थी कि 'अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।' आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है। ये हम सबके लिए बहुत खुशी का अवसर है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की विकास यात्रा में अपने जीवन को लगाया है, ये यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हमें संबोधन आज मिलेगा। मैं करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

https://t.co/VLIiFK1xJR

यह भी पढ़ें-World Health Day: कल लाल किले पर योग करेंगे मोदी सरकार के कई मंत्री, इसलिए हो रहा यह आयोजन

आज 18 राज्यों में सरकार
नड्डा ने कहा-हमारा सौभाग्य है कि भाजपा और हमारी NDA को मिलाकर हमारी आज 18 राज्य में सरकार है। हम भाजपा को इस तरीके से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ा रहे हैं। देश में हमारे विधायकों की संख्या 1,379 है, हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है। ये पार्टी ग़रीबों की पार्टी है। 42 वर्ष के इस कार्यक्रम में आज हमें उन लोगों को भी याद करना है, जो पहले जनसंघ काल से पहले दीया लेकर चले और बाद में कमल के फूल को लेकर चले। आज इस पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए 3-3, 4-4 पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया।आज उनकों भी याद करने का अवसर है।
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
गैस से क्रेडिट कार्ड तक...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 नियम । 1 October New Rule