आयुष मंत्रालय(Ministry of AYUSH ) 7 अप्रैल 2022 को सुबह 6.30 बजे से सुबह 8 बजे तक 15 अगस्त पार्क, लाल किला, दिल्ली में सामान्य योग शिष्टाचार के प्रदर्शन के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें लोकसभा अध्यक्ष और कई केंद्रीय मंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उलटी गिनती के 75वें दिन सामान्य योग शिष्टाचार का प्रदर्शन करेंगे।

नई दिल्ली. लाल किले के 15 अगस्त पार्क में कल मोदी सरकार के कई मंत्री योग करेंगे। आयुष मंत्रालय(Ministry of AYUSH ) 7 अप्रैल 2022 को सुबह 6.30 बजे से सुबह 8 बजे तक 15 अगस्त पार्क, लाल किला, दिल्ली में सामान्य योग शिष्टाचार के प्रदर्शन के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें लोकसभा अध्यक्ष और कई केंद्रीय मंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उलटी गिनती के 75वें दिन सामान्य योग शिष्टाचार का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों, संसद सदस्यों, दिल्ली में तैनात विभिन्न देशों के राजदूतों, प्रमुख खेल हस्तियों और योग गुरु मौजूद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ जमींदोज होता 1200 साल पुराना जगन्नाथपुरी का ये मंदिर, आखिर ये माजरा क्या है?

100 संगठन, 100 शहरों को बढ़ावा देना है उद्देश्य
आयुष्र मंत्रालय ने अपने विभिन्न हितधारकों(हितधारकों) के साथ 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 100 दिनों का उलटी गिनती कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें 100 संगठन 100 स्थानों/शहरों में योग को बढ़ावा दे रहे हैं। इस आयोजन के जरिये फिटनेस से जुड़े कार्यक्रमों और प्रोजेक्ट्स का प्रमोट करना है। आयुष मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की निगरानी के लिए नोडल मंत्रालय है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष आईडीवाई पर मुख्य कार्यक्रम एक सामूहिक योग प्रदर्शन है। इसकी अगुवाई खुद प्रधानमंत्री करते हैं। आईडीवाई -2022 की तैयारी पहले से ही चली आ रही है।

यह भी पढ़ें-सैन्य अभ्यास वरुण-2022 में भारत और फ्रांस की नेवी ने सीखा दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का तौर-तरीका

यह भी जानें
हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 75 दिनों की उलटी गिनती एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होता है। मंत्रालय का मानना है कि आईडीवाई-2022 की 75-दिवसीय उलटी गिनती में योग के माध्यम से "स्वास्थ्य और भलाई के लिए जन आंदोलन" को प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय समुद्र दिवस पर PM ने शेयर कीं कई तस्वीरें, 8 सालों में बदल गई भारतीय बंदरगाहों की कहानी

आजादी का अमृत महोत्सव
8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में होने जा रहा है, इसलिए मंत्रालय ने देश भर में 75 प्रतिष्ठित स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाने का प्रस्ताव किया है। यह उलटी गिनती कार्यक्रम पहले से ही प्रगति पर है। आईडीवाई-2022 का निरीक्षण लगातार गति पकड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में
2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी स्थापना के बाद से 2015 से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास का तरीका योग दुनियाभर में प्रचलित है। यह भारत में जन्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने संयुक्त राष्ट्र के संबोधन में 21 जून की तारीख का सुझाव दिया था। वजह यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन है। दुनिया के कई हिस्सों में इसका विशेष महत्व है।