कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर BJP विधायक के विवादित बोल, कहा- 'वह खुद हैं सोनिया गांधी दरबार के कुत्ता'

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कहा था कि आजादी की लड़ाई में भाजपा का एक कुत्ता भी नहीं मरा। इसपर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे को सोनिया गांधी के दरबार का कुत्ता कहा है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2022 12:11 PM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के अलवर में कहा था कि आजादी की लड़ाई में भाजपा का एक कुत्ता भी नहीं मरा। इसके जवाब में मध्य प्रदेश से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है और खड़गे को सोनिया गांधी के दरबार का कुत्ता कहा है। 
  
रामेश्वर शर्मा ने कहा, "कांग्रेस को कुत्ते गिनने की आदत हो गई है। इन्हें आदमी गिनने की आदत नहीं है। देशभक्तों को सम्मान देने की आदत नहीं है। जैसे सोनिया गांधी के दरबारी कुत्ते ये बने घूमते हैं। उसी दृष्टि से दूसरो को देखते हैं। जो खुद कुत्ता होता है वह दूसरो को कुत्ते की तरह देखता है। मल्लिकार्जुन खड़गे को समझना चाहिए कि खुद सोनिया के दस जनपथ के कुत्ते बने हो, इसलिए दूसरों को कुत्ता कहना अपराध है।"  

राज्यसभा में खड़गे के बयान पर हुआ था बवाल
मंगलवार को राज्यसभा में खड़गे के बयान पर बवाल हुआ था। राजस्थान में सोमवार को एक रैली में खड़गे ने दावा किया था कि जहां कांग्रेस देश के लिए खड़ी हुई और उसके नेताओं के सर्वोच्च बलिदान देने के बाद आजादी दिलाने में मदद की। वहीं, देश के लिए भाजपा का एक कुत्ता भी नहीं मरा। खड़गे ने कहा था कि हमने देश को आजादी दिलाई। देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी, लेकिन आपने क्या किया? 

Latest Videos

यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा पर मंडराया कोरोना का खतरा:हेल्थ मिनिस्टर ने कहा-देशहित में कैंसल करें,कांग्रेस का जवाब पढ़िए

खड़गे के इस बयान पर राज्यसभा में भाजपा ने मांफी की मांग की है। पीयूष गोयल ने कहा कि खड़गे ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। वे इसकी घोर निंदा करते हैं। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये डुप्लीकेट कांग्रेस है, नकली कांग्रेस है। जोशी ने कहा कि ये सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी जी की कांग्रेस नहीं है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने माफी मांगने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- भारत में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, विदेश से आने वाले यात्रियों की होगी रैंडम जांच

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर