राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं नेहरू की गलतियों की प्रायश्चित यात्रा निकाले हैं: जेपी नड्डा

Published : Dec 15, 2022, 06:59 PM ISTUpdated : Dec 15, 2022, 07:48 PM IST
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं नेहरू की गलतियों की प्रायश्चित यात्रा निकाले हैं: जेपी नड्डा

सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा गुरुवार को कर्नाटक में थे। राज्य के दस जिलों में भाजपा आफिस का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी परिवार की राजनीति नहीं करती है न ही देश या लोकहित की बजाय कभी परिवार की सेवा की है।

BJP President JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां अपने परिवारों को आगे बढ़ाने, उनकी सेवा करने और कमीशन के लिए सत्ता पाना चाहती हैं। केवल बीजेपी देश और लोगों के हित में काम कर रही है। अन्य सभी दलों के सत्ता में आने की एक ही वजह है कमीशन से कमाई।

राहुल गांधी कर रहे प्रायश्चित

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उपहास उड़ाते हुए कहा कि वह अपने पूर्वजों के भारत विभाजन के कृत्य पर प्रायश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी नारे लगाने वालों का पक्ष लेने वाले कांग्रेसी नेता राहुल गांधी अब भारत जोड़ो की बात कर रहे हैं। उनकी यह 'भारत जोड़ो यात्रा' (यूनाइट इंडिया मार्च) नहीं है, बल्कि 'भारत तोड़ो यात्रा' (ब्रेक इंडिया मार्च) है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रायश्चित यात्रा (पश्चाताप मार्च) भी है क्योंकि राहुल गांधी के पूर्वजों ने भारत को विभाजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

नेहरू ने देश को अशांत किया, मोदी ने किया सुधार

नड्डा ने कहा कि नेहरू ने संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल करके शेष भारत से जम्मू-कश्मीर को अलग कर दिया। कश्मीर को अशांत कर उसे विशेष दर्जा दिलाया। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने उन गलतियों को सुधारने का काम करते हुए संविधान से प्रावधान को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, जेएनयू में अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंद हैं जैसे नारे लगाने वालों के साथ खड़े हुए। अफजल गुरु भारतीय संसद पर हुए हमले का मास्टर माइंड था। जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का नाम लिए बगैर नड्डा ने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले व्यक्ति कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ घूम रहा था। उन्होंने कहा कि क्या ऐसे ही लोग भारत को एक करेंगे या देश को नष्ट कर देंगे।

बीजेपी ऑफिस का उद्घाटन करने पहुंचे थे नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा गुरुवार को कर्नाटक में थे। राज्य के दस जिलों में भाजपा आफिस का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी परिवार की राजनीति नहीं करती है न ही देश या लोकहित की बजाय कभी परिवार की सेवा की है। लेकिन अन्य सभी राजनैतिक दलों का एकमात्र लक्ष्य ही परिवार को बढ़ाना और सत्ता में आने पर कमीशन से कमाई करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस समुदायों को बांट रही है, विकास पर कोई ध्यान नहीं देती। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के हर जिले में बीजेपी अपना कार्यालय स्थापित करेगी। अभी तक यहां 296 ऑफिस खोला जा चुका है, अगले साल तक 210 और ऑफिस खोल लिया जाएगा।

कांग्रेस केवल सत्ता की लालच करती

श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को नहीं पता कि विकास क्या होता है। वे केवल एक चीज जानते हैं कि सत्ता में कैसे आना है और इसे अपने उद्देश्य के लिए कैसे उपयोग करना है। इन पार्टियों का केवल एक लक्ष्य है- कमीशन के माध्यम से कमाई करना है। कांग्रेस इससे आगे नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि क्या यह यहां का इतिहास नहीं है कि कमीशन लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के दो मुख्यमंत्रियों बसवराज बोम्मई और उनके पूर्ववर्ती बीएस येदियुरप्पा ने अपने कार्यकाल में कराए गए कामों की रिपोर्ट कार्ड पेश की है। उनके पास अपने कामों का रिपोर्ट कार्ड है जो कोई अन्य किसी पार्टी के सीएम के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम सिद्धारमैया यह नहीं कह सकते हैं कि उनकी सरकार ने राज्य के लिए क्या किया। वह केवल यह बता सकते हैं कि उन्होंने समाज में समुदायों को कैसे विभाजित किया।

बीजेपी ने राष्ट्रीवादी विचारधारा के लिए पीढ़ियों से किया काम

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो 1951-52 से राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ काम कर रही है। इसने देश सेवा में कई पीढ़ियां लगाई। उन्होंने उल्लेख किया कि कैसे भाजपा ने धारा 370 को निरस्त करने, कश्मीर में जनसंघ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान, गोवा के मुक्ति आंदोलन, शिमला समझौते में एक सड़क के खिलाफ विरोध, श्रीनगर में लाल चौक पर भारतीय तिरंगा फहराने और भारतीय तिरंगा फहराने के लिए काम किया। बीजेपी ने ही शाह बानो केस में स्टैंड लिया था।

यह भी पढ़ें:

सांसद ने दी सलाह: मुसलमानों की तरह अधिक बच्चा पैदा करने के लिए हिंदू कम उम्र में करें शादी, कोर्ट बोला-FIR करो

कॉलेजियम को खत्म करके ही लंबित केसों में कमी आ पाएगी, सरकार के पास होना चाहिए जजों की नियुक्ति का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने फिर भेजी 5 जजों की लिस्ट, प्रमोशन की पिछली लिस्ट को केंद्र ने कर दी थी खारिज

आतंक मुक्त होगी कश्मीर घाटी: 2022 में 142 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, अब बचे सिर्फ 23

कुकी-चिन नेशनल फ्रंट के 300 सशस्त्र बांग्लादेशी विद्रोही बार्डर पार कर पहुंचे मिजोरम, इन गांवों में बना बसेरा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास